Trending

हार्दिक की वापसी हुई तो ये खिलाड़ी टीम इंडिया से हो सकता है बाहर

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के चलते टीम का कॉम्बिनेशन जरूर बिगड़ था, उनकी जगह आए सूर्यकुमार यादव व मोहम्मद शमी ने टीम को संभालने का काम किया।

दो मैचों से बाहर रहे हार्दिक तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को होने वाले मैच में वे उपलब्ध होंगे। ऐसे में प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर होगा, ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब भी लगभग मिल गया है।

साभार : गूगल

भारतीय कैंप से जो खबर निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार, हार्दिक की वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव का नहीं, श्रेयस अय्यर का पत्ता कटने वाला है।

श्रेयस ने अब तक वर्ल्ड कप में एक ही अर्धशतक मारा हैं। वे हर बार शॉर्ट बॉल ट्रैप में फंस जा रहे हैं या फिर गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। उनको टीम मैनेजमेंट की ओर से अल्टीमेटम मिल गया है कि वे श्रीलंका के खिलाफ अगर रन नहीं बनाएंगे तो टीम से बाहर हो जाएंगे।

बीसीसीआई के अंदरूनी सूत्र ने एक क्रिकेट साइट को बताया कि सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ में कठिन हालातों में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे टीम के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा खुश थे।

यही वजह है कि उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए नंबर 4 पर अवसर मिलने की संभावना है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी को छोड़ दें तो श्रेयस ने बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

हार्दिक की इंजरी की बात करें तो वे इस टाइम बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं। उन्होंने बल्लेबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी है और मंगलवार से गेंदबाजी भी करते हुए नजर आएंगे।

हार्दिक ने जिम में भी पसीना बहाया है। ऐसे में उनकी निगाहें जल्द टीम में वापसी की ओर होंगी। हार्दिक बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के मैदान पर चोट लगी थी, जब वे स्ट्रेट ड्राइव को रोकने के चक्कर में खुद को इंजर्ड कर बैठे थे।