मुंबई पहुंची टीम इंडिया, 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. इस समय भारत ने 6 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर नंबर 1 के पायदान पर है. भारत ने रविवार को अपने छठे मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया.
अब टीम इंडिया अपने अपने मैच के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं. टीम ने रविवार को मैच जीतने के बाद अगले दिन यानी सोमवार को लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरी.

विराट टीम से पहले ही मुंबई पहुंचे और अपने घर के लिए निकल गए. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव टीम के साथ आए, वो एयरपोर्ट से होटल नहीं गए बल्कि अपने-अपने घर के लिए निकल गए.
रोहित और सूर्यकुमार यादव मुंबई के ही रहने वाले हैं, विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मुबंई में ही रहते हैं. भारत को अपना विश्व कप का सातवां मैच 2 नवंबर को मुंबई के वानखेंडे स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से श्रीलंका के खिलाफ खेलना है.
भारतीय टीम का खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ मुंबई आ गया है. टीम इंडिया का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार तरीके से स्वागत हुआ. रोहित अब अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाले हैं.
वर्ल्ड कप (भारतीय टीम) : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर