आनंद किशोर पाण्डेय खेल सुविधा प्रबंधन में पीएचडी की मानद डिग्री से सम्मानित
लखनऊ। खेल प्रमोटर व स्पोर्ट्स फैसिलिटी मैनेजमेंट के माध्यम से खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने में सतत सक्रिय लखनऊ के आनंद किशोर पाण्डेय को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
हाल ही में दिल्ली के अशोका होटल में इंटरनेशनल हॉनरेरी डॉक्टोरेट ऑफ यूनाईनेट नेशनल कमीशन (कॉलोराडो राज्य, अमेरिका) के तत्वावधान में हॉनरेरी डाक्टोरेट अवार्ड काउंसिल द्वारा आयोजित अवार्ड सेरमनी में आनंद किशोर पाण्डेय को फिजिकल एजुकेशन व स्पोर्ट्स फैसिलिटी मैनेजमेंट में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डाक्टोरेट डिग्री प्रदान की गई।

इस समारोह के सम्मानित अतिथिगण पूर्व क्रिकेटर मदनलाल शर्मा व बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने इस उपलब्धि के लिए आनंद किशोर पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आनंद किशोर पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय व कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी, उत्तर प्रदेश टेनिस संघ के सचिव पुनीत अग्रवाल, ग्रैंड मास्टर जून ली (9 डान अमेरिका, ग्लोबल स्पोक्सपर्सन कुक्कीवान, साउथ कोरिया) और ग्रैंड मास्टर अभय सिंह राठौर (8 डान, अमेरिका) ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
खेल जगत और खेल सुविधा प्रबंधन के प्रति आनंद किशोर पाण्डेय की अथक प्रतिबद्धता कई लोगों के लिए प्रेरणा है। यह मानद पीएचडी डिग्री उनके असाधारण योगदान के प्रमाण का एक प्रतीक है और भारत में खेलों की उन्नति के लिए उनके समर्पण का प्रमाण है। वो लखनऊ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव होने के साथ कई अन्य खेल संघों में भी सक्रिय भूमिका में जुड़े है।