Trending

न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका की टक्कर आज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

वनडे वर्ल्ड कप के 32वें मैच में आज पिछले संस्करण की उपविजेता न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें वनडे में चार साल बाद आमने-सामने होंगी।

पिछली बार 2019 वर्ल्ड कप में दोनों भिड़ीं थी। टूर्नामेंट का 25वां मैच बर्मिंघम में हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में चार विकेट से जीत मिली थी। टीम के रेगुलर कप्तान केन विलियमसन ने मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा मैच

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मैच में आज का मैच जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने की राह आसान होगी। न्यूजीलैंड 6 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका ने 6 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

हालांकि 1999 से वर्ल्ड कप में दोनों के बीच 5 मैच हुए, पांचों ही मैच न्यूजीलैंड ने जीते। इनमें 2011 और 2015 वर्ल्ड कप के 2 नॉकआउट मैच भी हैं।

2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ही फाइनल में जगह बनाई थी। ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को आखिरी 2 गेंद पर 5 रन चाहिए थे, गेंदबाजी उस सीजन के सबसे खतरनाक बॉलर्स में से एक डेल स्टेन कर रहे थे।

स्टेन की गेंद पर ग्रांट इलियट ने छक्का लगाया और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रोमांचक मैच जिता दिया। 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने ही दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। ये उस वर्ल्ड कप का तीसरा फाइनल था।

मीरपुर में हुए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 221 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को 222 रन का टारगेट दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका 172 रन पर ऑल आउट हो गई।

वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का परफॉर्मेंस कुछ खास अच्छा नहीं है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 71 वनडे हुए हैं। न्यूजीलैंड ने 25 और दक्षिण अफ्रीका ने 41 मैच जीते। 5 मैच ड्रा रहे।

हालांकि वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका पर न्यूजीलैंड भारी पड़ा है। दोनों टीमें अभी तक 8 बार भिड़ीं जिसमें 6 बार न्यूजीलैंड और 2 बार दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की बात करे तो अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों में 406 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और दो हाफ अर्धशतक भी है।

डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 6 मैचों में 322 रन बनाए हैं। 31 साल के गेंदबाज मिचेल सैंटनर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए हैं।

ऐडन मार्करम ने वनडे वर्ल्ड कप के इस एडिशन में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम छह मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। गेंदबाजों में मार्को यानसन 13 विकेट लिए हैं, वे वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला जाएगा। इससे पहले, भारत-बांग्लादेश और अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच भी इस मैदान पर खेला गया था। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है।

इस मैदान पर अभी तक 9 वनडे हुए हैं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं। फर्स्ट इनिंग में एवरेज टोटल 294 रन है।

हाईएस्ट टीम स्कोर 356 है, जो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में बनाया था। लोवेस्ट टीम स्कोर 232 है, जो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में बनाया था। वैसे कल पुणे में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। तापमान 18 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी और जेराल्ड कूटजी/कगिसो रबाडा