Trending

एशियाई पैरा गेम्स में इतिहास रचने वाले प्लेयर्स से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारत के एशियाई पैरा खेलों के दल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स से बातचीत भी की।

पीएम मोदी के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे। एक दिन पहले ही अनुराग ठाकुर ने प्लेयर्स से मुलाकात की थी। आज पीएम ने समय निकाला और प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया।

भारतीय पैरा एथलीटों ने इतिहास रच दिया। उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीते। यह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल टूर्नामेंट में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ 111 पदक जीते।

अंक तालिका में भारत चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) से नीचे पांचवें स्थान पर रहा, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

पहला पैरा एशियाई खेल 2010 में चीन के ग्वांगझू में आयोजित हुआ था, जहां भारत एक स्वर्ण सहित 14 पदकों के साथ 15वें स्थान पर रहा था। 2014 और 2018 संस्करण में भारत क्रमशः 15वें और नौवें स्थान पर रहा था।