Trending

राष्ट्रीय खेल : धीनिधि देसिंघु की तरणताल में स्वर्णिम चौकड़ी

पणजी: कर्नाटक की 14 वर्षीय युवा सनसनी, धिनिधि देसिंघु ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में तैराकी में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता, जिससे उनकी टीम ने बुधवार को गोवा के कैंपल स्विमिंग पूल में 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

स्विमिंग पूल में टूटे तीन और राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड

साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 1:59.38 सेकंड का समय लेते हुए नए गेम रिकॉर्ड के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सर्विस के एस.पी. लिकिथ ने पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में तमिलनाडु के एस. दानुश (29.03 सेकेंड) और कर्नाटक के विदिथ एस. शंकर (29.07 सेकेंड) से आगे निकलते हुए 28.71 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

तान्या चौधरी ने हैमर थ्रो में राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड तोड़ा

पंजाब की चाहत अरोड़ा (34.09 सेकेंड) ने महिलाओं की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कर्नाटक की एके लिनेशा (34.11) से आगे निकलकर अपने खिताब का बचाव किया। केरल की हर्षिता जयराम ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में कर्नाटक 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीमों ने राष्ट्रीय खेलों में नये रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में, असम की आस्था चौधरी ने 2:19.29 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीता, उनके बाद कर्नाटक की हशिका रामचंद्र (2:22.20 सेकेंड) और तेलंगाना की वृत्ति अग्रवाल (2:22.28 सेकेंड) रहीं।

केरल ने मेजबान गोवा को हराकर पहली बार बीच फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता

बम्बोलिम के एथलेटिक्स स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने 5000 मीटर एवं 10000 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में उत्तराखंड के अंकित कुमार ने अभिषेक पाल और गुलवीर सिंह को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

महिला वर्ग में आंध्र ने तमिलनाडु और केरल से आगे रहते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पुरुष वर्ग रिले में दोहरा ख़िताब जीता। इससे पहले दिन में, सर्विसेज स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (एसएससीबी) के नाविकों ने छह स्वर्ण पदक हासिल किए, जिससे गत चैंपियन पदक तालिका में हरियाणा से ऊपर दूसरे स्थान पर क़ाबिज़ होने में मदद मिली।

सर्विसेज़ ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाकर 29 स्वर्ण सहित 51 पदक कर ली है। महाराष्ट्र 55 स्वर्ण सहित कुल 134 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

चापोरा नदी पर आयोजित होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में, दिन में बारह फाइनल आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग में सभी स्वर्ण जीतने वाले एसएससीबी के अलावा, मध्य प्रदेश ने महिला वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते, जबकि केरल ने दो और हरियाणा ने एक स्वर्ण पदक जीते।

पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स स्पर्धा में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता एसएससीबी के सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकर सिंह, सुखमीत सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों की जोड़ी में एक और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी बाबूलाल यादव और लेख राम ने पुरुषों की जोड़ी स्पर्धा में एसएससीबी के लिए स्वर्ण पदक जीता। एसएससीबी के ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल जोड़ी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

फतोर्दा बहुउद्देशीय स्टेडियम में, भारत की नंबर एक रैंक वाली खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला टीम स्पर्धा में गुजरात को स्वर्ण पदक दिलाया।

हैवीवेट मुकाबले में अंकिता ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महाराष्ट्र की रुतुजा भोसले को 6-4, 6-2 से हराकर राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीता। वैदेही चौधरी ने इससे पहले वैष्णवी अडकर को 6-3, 6-0 से हराकर गुजरात को मैच में बढ़त दिलाई थी।

पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने प्रबल दावेदार तमिलनाडु को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मनीष सुरेश कुमार ने सूरज प्रबोह को सीधे सेटों में हराकर तमिलनाडु को बेहतरीन शुरुआत दी।

दूसरे एकल में, एशियाई खेलों के पदक विजेता रामकुमार रामनाथन को प्रज्वल एसडी देव ने सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हरा दिया। निर्णायक युगल मुकाबले में, ओजेस तेजा ने जीवन नेदुनचेझियान के साथ जोड़ी बनाई, लेकिन प्रज्वल एसडी देव और आदिल कायनपुर की जोड़ी ने उन्हें सीधे सेटों में हराकर कर्नाटक को स्वर्ण पदक दिलाया।

कोलवा बीच पर केरल ने गोवा को 7-5 से हराकर राष्ट्रीय खेलों में पहली बार खेले जा रहे बीच फुटबॉल का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। लक्षद्वीप ने पंजाब को 4-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

महत्वपूर्ण परिणाम:

एथलेटिक्स
5000 एम महिला
स्वर्ण – सीमा (हिमाचल प्रदेश) – 15:44.05 सेकेंड
रजत – संजीवनी जाधव (महाराष्ट्र) – 15:50.33 सेकेंड
कांस्य – दृष्टि चौधरी (गुजरात) – 15:58.60 सेकेंड

10000 एम पुरुष
स्वर्ण – अंकित कुमार (उत्तराखंड) – 29:51.41 सेकेंड
रजत – अभिषेक पाल (उत्तर प्रदेश) – 30:22.41 सेकेंड
कांस्य – गुलवीर सिंह (एसएससीबी) – 30:23.13 सेकेंड

ट्रिपल जंप महिला
स्वर्ण – एन.वी शीना (केरल) – 13.49 मीटर
रजत – नयना जेम्स (केरल) – 13.18 मीटर
कांस्य – मल्लाला अनुशा (आंध्र प्रदेश) – 13.16 मीटर

पोल वॉल्ट महिला
स्वर्ण – बरानिका एलंगोवन (तमिलनाडु) – 3.90 मीटर
रजत – पवित्रा वेंकटेश (तमिलनाडु) – 3.80 मीटर
मारिया जैसन (केरल) – 3.80 मीटर

शॉट पुट पुरुष
स्वर्ण – समरदीप सिंह गिल (मध्य प्रदेश) – 18.99 मीटर
रजत – धनवीर सिंह (पंजाब) – 18.79 मीटर
कांस्य – साहिब सिंह (दिल्ली) – 17.86 मीटर

4×400 एम रिले महिला
स्वर्ण – आंध्र प्रदेश – 3.37.94 सेकेंड
(कुंजा राजिथा, एम. सिरीशा, चेलेमी प्रत्युषा, ज्योतिका श्री डी)
रजत – तमिलनाडु – 3:38.53 सेकेंड
(अक्षय श्री, दिव्या जे, सुमाथिरा, विथ्या रामराज)
कांस्य – केरल – 3:38.79 सेकेंड
(लिनेट जॉर्ज, जमशीला टी.जे., गौरी नंदना, जिस्ना मैथ्यू)

4×400 एम रिले पुरुष
स्वर्ण – एसएससीबी – 3:07.79 सेकेंड
(शुभम देशमुख, हिमांशु, के.सतीश, अंग्रेज सिंह)
रजत – तमिलनाडु – 3:07.80 सेकेंड
(शरण, एस.के. कावेन, नागार्जुनन, के. अविनाश)
कांस्य – केरल – 3:08.50 सेकेंड
(पी. अभिराम, आनंदुमोन एम.एस.,टी.एस. मनु, रिंस जोसेफ)


(31 अक्टूबर को आयोजित हुआ था )
लंबी कूद महिला
स्वर्ण – एंसी सोजन (केरल) – 6.53 मीटर
रजत – नयना जेम्स (केरल) – 6.52 मीटर
कांस्य – मौमिता मंडल (पश्चिम बंगाल) – 6.41 मीटर

पोल वॉल्ट पुरुष
स्वर्ण – देव मीना (मध्य प्रदेश) – 5.16 मीटर
रजत-कुलदीप कुमार (उत्तर प्रदेश)-5.00 मीटर
कांस्य – ई.बी अनस बाबू (एसएससीबी) – 4.90 मीटर

तैराकी
पुरुष 200 एम बटरफ्लाई
स्वर्ण – साजन प्रकाश (केरल) – 1:59.38 सेकेंड (एनजीआर)
रजत – बिक्रम चांगमई (असम) – 2:04.18 सेकेंड
कांस्य – आर्यन पांचाल (गुजरात) – 2:04.18 सेकेंड
हर्ष सरोहा (हरियाणा)- 2:04.18 सेकेंड

महिला 200 एम बटरफ्लाई
स्वर्ण – आस्था चौधरी (असम) – 2:19.29 सेकेंड
रजत – हशिका रामचन्द्र (कर्नाटक) – 2:22.20 सेकेंड
कांस्य – वृत्ति अग्रवाल (तेलंगाना) – 2:22.28 सेकेंड

पुरुष 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
स्वर्ण – एस.पी लिकिथ (एसएससीबी) – 28.71 सेकेंड
रजत – एस दानुश (तमिलनाडु) – 29.03 सेकेंड
कांस्य – विदिथ एस. शंकर (कर्नाटक) – 29.07 सेकेंड

महिला 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
स्वर्ण – चाहत अरोड़ा (पंजाब) – 34.09 सेकेंड
रजत – ए.के लिनेशा (कर्नाटक) – 34.11 सेकेंड
कांस्य – हर्षिता जयराम (केरल) – 34.40 सेकेंड

पुरुष 4×200 फ्रीस्टाइल रिले
स्वर्ण – कर्नाटक – 7:37.47 सेकेंड (एनजीआर)
(अनीश एस. गौड़ा, शिवांक विश्वनाथ, शॉन गांगुली, श्रीहरि नटराज)
रजत – दिल्ली – 7:44.94 सेकेंड
(विशाल ग्रेवाल, प्रथम शर्मा, तन्मय दास, कुशाग्र रावत)
कांस्य – एसएससीबी – 7:45.13 सेकेंड
(एस. उन्नीकृष्णन, चव्हाण अनिकेत विठोबा, निमिष मुले, ए.एस आनंद)

महिला 4×200 फ्रीस्टाइल रिले
स्वर्ण – कर्नाटक – 8:49.74 सेकेंड (एनजीआर)
(हशिका रामचन्द्र, श्रीचरणी तुमु, शिरीन, धीनिधि देसिंघु)
रजत – महाराष्ट्र – 9:03.52 सेकेंड
(राघवी रामानुजन, अवंतिका चव्हाण, धृति अहिरवाल, अदिति हेगड़े)
कांस्य – तमिलनाडु – 9:06.11 सेकेंड
(मान्य मुक्ता मनेश, दीक्षा शिवकुमार, बी. शक्ति, अदिति हेगड़े)

कुश्ती
पुरुष 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल
स्वर्ण-शुभम (एसएससीबी)
रजत – अमोल बोंगार्डे (महाराष्ट्र)
कांस्य – उदित (हरियाणा), अमित कुमार (दिल्ली)

पुरुष ग्रीको-रोमन 67 किग्रा
स्वर्ण-नीरज (एसएससीबी)
रजत – करनजीत सिंह (पंजाब)
कांस्य – विनायक पाटिल (महाराष्ट्र), अनिल (हरियाणा)

पुरुष ग्रीको-रोमन 130 किग्रा
स्वर्ण- परवेश (हरियाणा)
रजत – तुषार दुबे (महाराष्ट्र)
कांस्य – नवीन (एसएससीबी), एस. सोनू (दिल्ली)

महिला 62 किग्रा
स्वर्ण – मनीषा (हरियाणा)
रजत – पुष्पा यादव (उत्तर प्रदेश)
कांस्य – भाग्यश्री फंड (महाराष्ट्र), हंसाबेन राठौड़ (मध्य प्रदेश)

महिला 76 किग्रा
स्वर्ण – रीतिका (महाराष्ट्र)
रजत – दिव्या काकरान (उत्तर प्रदेश)
कांस्य – डी. ख़ुशी (दिल्ली), अमृता पुजारी (महाराष्ट्र)

रोइंग
महिला स्कल्स जोड़ी
स्वर्ण-पूनम, रुक्मणी (मध्य प्रदेश)
रजत – थांगजाम प्रिया देवी, हाओबिजाम तेंडेनथोई देवी (मणिपुर)
कांस्य – वी.पी. अश्वनी कुमारन, दावा प्रिया दिलीप (केरल)

पुरुष क्वाड्रूपल स्कल्स
स्वर्ण – सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकर सिंह, सुखमीत सिंह (एसएससीबी)
रजत – सुनील अत्री, उज्जवल कुमार सिंह, मनीष, रोहित (दिल्ली)
कांस्य – तेजश शिंदे, ओंकार म्हास्के, मितेश गिल, अजय त्यागी (महाराष्ट्र)

पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी
स्वर्ण – बाबूलाल यादव, लेखराम (एसएससीबी)
रजत – अंकित कासन्या, योगेश कुमार (मध्य प्रदेश)
कांस्य – जसवीर सिंह, हरिंदर सिंह (पंजाब)

महिला कॉक्सलेस फोर
स्वर्ण – रोज़ मारिया जोशी, अरुंधति विजय जोसेफ, अश्वथी पी.बी., मीनाक्षी वी.एस. (केरल)
रजत – एस. तमिलसेल्वी, ए. रोज़ मेस्टिका मेरिल, फाति सिउबा के, भगवती आर (तमिलनाडु)
कांस्य – मनीषा दांगी, आकांशा पिंगले, सुहानी मीना, ज्योति ठाकुर (मध्य प्रदेश)

महिला एकल स्कल
स्वर्ण – खुशप्रीत कौर (मध्य प्रदेश)
रजत – किरण देवी (उत्तर प्रदेश)
कांस्य – श्वेता ब्रम्हचारी (पश्चिम बंगाल)

महिला लाइटवेट डबल स्कल जोड़ी
स्वर्ण – सविता, दीक्षा (हरियाणा)
रजत – गुरबानी कौर, ज्योति कुशवाह (मध्य प्रदेश)
कांस्य – अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (पंजाब)

पुरुष लाइटवेट डबल स्कल जोड़ी
स्वर्ण – अर्जुन लाल जाट, अरविंद सिंह (एसएससीबी)
रजत – अरविंदर सिंह, सिमरजीत सिंह (पंजाब)
कांस्य – प्रभाकर राजावत, तरूण दांगी (मध्य प्रदेश)

पुरुष सिंगल स्कल
स्वर्ण – बलराज पंवार (एसएससीबी)
रजत – दत्तू भोकनाल (महाराष्ट्र)
कांस्य – करमजीत सिंह (पंजाब)

महिला कॉक्सलेस जोड़ी
स्वर्ण – विजिनामोल वी, अलीना एंटो (केरल)
रजत – अंजलि शिवहरे, दिलजोत कौर (मध्य प्रदेश)
कांस्य – सोनाली स्वैन, रितु कौड़ी (ओडिशा)

पुरुष कॉक्सलेस फोर
स्वर्ण – जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष (एसएससीबी)
रजत-अक्षत, गुरुमीत सिंह, विपुल घुर्डे, जसमेल सिंह (महाराष्ट्र)
कांस्य – लखवीर सिंह, जसप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, परविंदर सिंह (झारखंड)

महिला क्वाड्रूपल स्कल
स्वर्ण – विंध्या संकथ, पूनम, खुशप्रीत कौर, रुक्मणी (मध्य प्रदेश)
रजत – मायेंगबाम मेरिना देवी, थौदाम अरुणा देवी, थांगजाम प्रिया देवी, हाओविजम तेंडेनथोई देवी (मणिपुर)
कांस्य – संजुक्ता डुंगडुंग, स्वीटी, अंशिका भारती, रेशमा कुमारी मिंज (ओडिशा)

पुरुष डबल स्कल
स्वर्ण – सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह (एसएससीबी)
रजत – मंजीत कुमार, रवि (दिल्ली)
कांस्य – मितेश गिल, अजय त्यागी (महाराष्ट्र)

टेनिस
महिला फ़ाइनल
गुजरात ने महाराष्ट्र को हराया – 2-0
(वैदेही चौधरी ने वैष्णवी अडकर को हराया – 6-3, 6-0, अंकिता रैना ने रुतुजा भोसले को हराया – 6-4, 6-2)

पुरुष टीम फ़ाइनल
कर्नाटक ने तमिलनाडु को हराया – 2-1
(सूरज प्रबोध मनीष सुरेशकुमार से हार गए – 3-6, 2-6, प्रज्वल एस.डी. देव ने रामकुमार रामनाथन को – 6-1, 6-1 से हराया, प्रज्वल एस.डी. देव/आदिल कायनपुर ने जीवन नेदुनचेझियान/ओजेस तेजा जयप्रकाश को – 7-6(6) ), 6-3

तायक्वोंडो
57 किलोग्राम से कम महिला
स्वर्ण – सोनम रावल (हरियाणा)
रजत – सबिता रन्चारी (ओडिशा)
कांस्य – वैष्णव सिंह (दिल्ली), लक्ष्य शर्मा (मध्य प्रदेश)

68 किलोग्राम से कम पुरुष
स्वर्ण – नवीन (एसएससीबी)
रजत – भूमेश कुमार (दिल्ली)
कांस्य – अमन (हरियाणा), थथा वरुण (आंध्र प्रदेश)


73 किलोग्राम से कम महिला
स्वर्ण – इतिशा दास (चंडीगढ़)
रजत – सोनिया शर्मा (राजस्थान)
कांस्य – खुशबू यादव (उत्तराखंड)
ज्योति यादव (दिल्ली)

डाइविंग
प्लेटफार्म महिला
स्वर्ण – ईशा वाघमोडे (महाराष्ट्र)
रजत – हृतिका श्रीराम (महाराष्ट्र)
कांस्य – पलक शर्मा (मध्य प्रदेश)

वुशु
महिला चांगक्वान
स्वर्ण – मर्सी नागाईमोंग (अरुणाचल प्रदेश) – 9.00 अंक
रजत – आशिता ओराँव (झारखंड) – 8.90 अंक
कांस्य – पद्मिनी नारज़ारी (असम) – 8.50 अंक

पुरुष चांगक्वान
स्वर्ण- सूरज सिंह (एसएससीबी) – 9.73 अंक
रजत – रोशन कार्की (गोवा) – 8.80 अंक
कांस्य – एम. कन्नन (तमिलनाडु) – 8.70 अंक

बीच फुटबॉल
स्वर्ण पदक मैच
केरल ने गोवा को हराया – 7-5
कांस्य पदक मैच
लक्षद्वीप ने पंजाब को हराया – 4-2

महिला फुटबॉल
पूल बी: गोवा ने चंडीगढ़ को हराया – 3-1, हरियाणा ने ओडिशा को हराया – 4-0

पुरुष फुटबॉल
पूल ए: पंजाब ने सर्विसेज को हराया – 2-0, कर्नाटक ने गोवा को हराया – 1-0

वाटर पोलो
ग्रुप स्टेज मैच
महिला
असम ने मणिपुर को हराया – 7-6
केरल ने हरियाणा को हराया – 28-0

पुरुष
पश्चिम बंगाल ने पंजाब को हराया- 12-8
एसएससीबी ने हरियाणा को हराया – 18-2
महाराष्ट्र ने कर्नाटक को हराया-13-2