Trending

सर्राफा बाजार में लौटी रोनक, सोने-चांदी के बढ़े दाम, ये हैं नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली. गुरुवार (2 नवंबर) को सर्राफा बाजार हरे निशान के साथ ओपन हुआ. इस दौरान सोने की कीमतों में मामूली 80 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं चांदी के दाम 530 रुपये बढ़ गए. इसके बाद 22 कैरेट वाला गोल्ड बढ़कर 55,972 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट वाला सोना 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी का भाव बढ़कर 72,050 रुपये प्रति किग्रा हो गया.

एमसीएक्स पर क्या हैं सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी बढ़त बनाए हुए हैं. यहां सोना 0.15 प्रतिशत यानी 90 रुपये चढ़कर 60,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 0.74 फीसदी यानी 530 रुपये की बढ़त के बाद 71,828 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. वहीं विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.27 प्रतिशत यानी 5.30 डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 1992.80 डॉलर प्रति औंस पर व्यापार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 1.34 फीसदी यानी 0.31 डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 130 रुपये तो चांदी के दाम 580 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अब यहां 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 55,816 रुपये तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,890 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 71,840 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. वहीं मुंबई में सोना-चांदी क्रमशः 130 और 580 रुपये महंगा होकर 22 कैरेट वाला गोल्ड 55,917 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट वाला सोना 61,000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है.

वहीं चांदी का भाव यहां 71,970 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. कोलकाता में सोने (22 कैरेट) का भाव 130 रुपये बढ़कर 55,843 रुपये तो 24 कैरेट वाला 60,920 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 580 रुपये की बढ़त के साथ 71,870 रुपये हो गया है. चेन्नई में  सोने की कीमतों में 130 रुपये तो चांदी के दाम 600 रुपये बढ़े हैं. यहां 22 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 56,073 और 24 कैरेट वाला 61,170 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी 72,190 रुपये पर कारोबार कर रही है.

देश के अन्य शहरों में ये हैं सोने-चांदी के रेट

शहर22 कैरेट सोना/10 ग्राम24 कैरेट सोना/10 ग्रामचांदी/किग्रा
इंदौर55,96361,05072,050
सोलापुर55,89860,98071,970
वाराणसी55,92661,01071,990
गुरुग्राम55,88960,97071,950
गाजियाबाद55,92661,01071,990
मणिपुर56,14661,25072,280
मैसूर55,95361,04072,030
जबलपुर55,96361,05072,050
लुधियाना55,90860,99071,970