नीदरलैंड को हल्के में लेने का जोखिम नहीं लेगा अफगानिस्तान
गत विजेता इंग्लैंड सहित तीन पूर्व विश्व विजेतों को हराने वाली अफगानिस्तान का इरादा शुक्रवार को अपने होम ग्राउंड रहे इकाना स्टेडियम पर नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच जीत कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को हवा देने का होगा, इसके लिये उन्हे दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को घुटनो पर बैठाने वाली नीदरलैंड्स से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
अफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच विश्व कप का 34वां मैच इकाना स्टेडियम पर होगा। विश्व कप मैच शुरु होने से पहले दोनो ही टीमों को हल्के में लिया जा रहा था, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड,श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है नीदरलैंड को दक्षिण अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ जीत का स्वाद मिला है।
अफगानिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये कल होने वाले मैच को हर हाल में जीतना होगा। कप्तान हशमतुल्लाह और उनकी टीम को अच्छी तरह पता है कि उनके पास नीदरलैंड्स को हराने के लिये सभी गुण मौजूद है, वह नीदरलैंड को हल्के में लेने का जोखिम उठाना नहीं चाहेंगे।

अफगानिस्तान की जीत हार का असर पाकिस्तान पर पड़ना तय है। अफगानिस्तान की हार पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी।
इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की परीक्षा इकाना की कठिन पिच पर होगी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी का प्रयास नीदरलैंड की बल्लेबाजों को काबू में रखना होगा।

कल के महत्वपूर्ण मैच में अब तक कुछ खास नहीं करने वाले मैक्स ओडाउड नीदरलैंड के लिये बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। इस विश्व कप में सबसे बड़ी समस्या उनकी सलामी जोड़ी रही है।
मैक्स ओडॉउड इस पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं। मैक्स और विक्रमजीत सिंह पहले दस ओवर खेलने में सफल रहते हैं तो नीदरलैंड इस मैच में उलटफेर करने की स्थिति में हो सकता है इन फार्म बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद पर भी सबकी नजरें होंगी। आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन की भूमिका भी इस मैच में काफी अहम रहेगी।
आंकड़ों पर नजर डालें तो अफगानिस्तान का पलड़ा नीदरलैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनो टीमों के बीच अब तक हुए नौ मैचों में अफगानिस्तान को सात में जीत मिली है। विश्व कप में पहली बार दोनो टीमें आमने सामने होंगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बैरेसी, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, तेजा निदामानुरु, रयान क्लेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, रियाज हसन, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान