Trending

चोटिल मैट हेनरी की जगह कीवी टीम में काइल जैमीसन शामिल

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्लेयर्स की चोट से परेशान इस टीम को एक और बड़ा झटका मैट हेनरी के रूप में लगा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हुए हेनरी हैमस्ट्रिंग इजरी की वजह से वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गए हैं। MRI रिपोर्ट में उनकी ग्रेड-2 की इंजरी पाई गई है जिससे रिकवर करने में हेनरी को 2 से 4 हफ्ते का समय लग सकता है।

ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मैट हेनरी के रूप में काइल जैमीसन को स्क्वॉड में जोड़ने का फैसला किया है। बता दें, न्यूजीलैंड में हेनरी के अलावा केन विलियमसन, लॉकी फर्ग्युसन, मार्क चैपमैन और जिमी नीशम भी चोटिल हैं।

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने बोला कि पूरी टीम हेनरी के बारे में सोच रही थी और उनके वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने से पूरी टीम निराश है। उन्होंने कहा ‘मैट लंबे समय से हमारी वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और इस टूर्नामेंट के अंत तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें बाहर होते देखना निराशाजनक है।

पिछले कुछ सालों से वह आईसीसी के टॉप-10 गेंदबाजों में हैं, जो उनकी क्लास और कौशल का प्रमाण है। इसके अलावा, मैट एक ग्रेट टीम मैन हैं और हम सभी उनके व्यक्तित्व और अनुभव को मिस करेंगे।

जैमीसन गुरुवार देर रात बेंगलुरु पहुंच गए हैं और आज यानी शुक्रवार को उनके टीम के साथ ट्रेनिंग करने की उम्मीद है। जैमीसन इससे पहले टिम साउदी के कवर के रूप में टीम के साथ थे।

स्टीड ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जैमीसन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को मैच खेलने के लिए तैयार होंगे। बता दें, न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप अंक तालिका में 7 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

टीम का आगाज तो इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा था, पिछले तीन मुकाबलों में हार की हैट्रिक लगाकर न्यूजीलैंड ने अपना सिरदर्द बढ़ा लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी राह कठिन हो गई है।