वर्ल्ड कप : अफगान स्पिनरों का कमाल, नीदरलैंड 179 रन पर ढेर
लखनऊ : मोहम्मद नबी (3 विकेट) और नूर अहमद (2 विकेट) की शानदार स्पिन गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के चलते से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे विश्व कप के मुकाबले में 46.3 ओवर में 179 रन पर ढेर कर दिया।
जवाब में अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए समाचार लिखे जाने तक 5.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे। उस समय इब्राहीम जादरान और रहमत शाह क्रीज पर थे। अफगान टीम को पहला झटका वॉन बीक की गेंद पर एडवर्ड्स ने कैच लपककर किया। उन्होंने रहमानलुल्लाह गुरबाज (10) की पारी का अंत किया।
इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही और वेस्ली बारेसी पहले ही ओवर में आउट हो गए। मुजीब उर रहमान ने बारेसी को एलबीडब्ल्यू किया।
बारेसी ने 1 रन बनाए। ऐसे हालात में साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए मैक्स ओडाउड ने 42 ओर कॉलिन एकरमेन ने 29 रन बनाए।

मैक्स ओडाउड और कॉलिन एकरमेन ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी मैक्स ओडाउड के रन आउट होने से टूटी। मैक्स ओडाउड 42 रन बनाकर अजमतुल्लाह के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए।
इसके बाद 19वें ओवर में एकरमेन भी 29 रन बनाकर राशिद खान की थ्रो पर रन आउट हुए। एकरमेन ने 29 रन बनाए। एकरमेन के आउट होने के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (00), बेस डी लीडे (03) और साकिब जुल्फिकार (03) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए और 26 ओवर के खत्म होने पर नीदरलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 113 रन हो गया।
31वें ओवर में 134 के कुल स्कोर पर मोहम्मद नबी ने लोगन वेन बीक को स्टम्प आउट कराकर नीदरलैंड का सातवां झटका दिया। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने नूर अहमद की दो गेंदों पर लगातार दो चौके मारकर 74 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 34वें ओवर में 152 के स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 86 गेंदों में 6 चौकों से 58 रन बनाए। नीदरलैंड की तरफ से मैच में यह तीसरा रन आउट था। 42वें ओवर में 169 के कुल स्कोर पर नूर अहमद ने रिलोफ वेन डर मर्वे को इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान को नौवां झटका दिया। मर्वे ने 33 गेंदों 11 रन बनाए।
47वें ओवर में 179 के कुल स्कोर पर मोहम्मद नबी ने पॉल वेन मिकरेन (04) को एलबीडब्ल्यू आउट कर नीदरलैंड की पारी का अंत किया। आर्यन दत्त 10 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने 3, नूर अहमद ने 2 और मुजीब उर रहमान ने 1 विकेट लिया। नीदरलैंड के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए।