Trending

बड़ी संख्या में टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे अफगानी, खूब लहराया अफगानिस्तान का झंडा

लखनऊ। नवाबों का शहर अपनी मेहमाननवाजी के लिए मशहूर है, यही कारण था कि नीदरलैंड व अफगानिस्तान के बीच हो रहे विश्व कप के मैच के लिए जैसे पूरा शहर उमड़ पड़ा। दरअसल यह लखनऊ में हो रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप का पांचवां व अंतिम मैच था।

मैच जीतने के बाद दर्शकों ने अपनी सीटों पर थिरककर अफगान टीम का टीमों में शामिल प्लेयर्स का अभिवादन किया और पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया। फिल्मी गानों की धुन पर दर्शकों ने काफी देर डांस कर जश्न मनाया। जोश में खेल प्रेमियों ने वंदे मातरम के नारे लगाए।

अफगानिस्तान की सात विकेट से जीत के बाद राशिद खान सहित सभी प्लेयर्स ने दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर और दोनों हाथ उठाकर क्रिकेट के दीवानों का शुक्रिया अदा किया।

आज शुक्रवार का दिन यानि जुमा था, इसलिए मैच जीतने के बाद अफगान क्रिकेटरों ने अपने हाथों को आसमान की ओर उठाकर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए कहा-शुक्रन। अफगान क्रिकेटरों ने जुमे की नमाज पढ़कर अपनी टीम की जीत की दुआ की।

इस मैच की वजह से लखनऊ के खेल प्रेमियों में इस मैच को लेकर एक अलग ही रोमांच दिखा और मैच शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रात जवां होने लगी, वैसे-वैसे इकाना स्टेडियम में दर्शकों का हुजुम उमड़्ने लगा।

बोला जा सकता है कि लखनऊ में अभी तक हुए पांच मैच में भारत व इंग्लैंड का मैच छोड़ दे तो नॉन इंडियन (गैर भारतीय) मैचों में इस मैच को दर्शकों सबसे अधिक प्यार मिला।

हाल ही में खेले भारत बनाम इंग्लैंड के बीच हुए मैच में जैसा जोश हाई दिखा था वैसा ही इस मैच में भी दिखा। भारत के मैच में खचा-खच भरे स्टेडियम के बाद आज ही स्टेडियम कुछ हद तक भरा दिखा।

इस दौरान कई खेल प्रेमी अफगान टीम की मेहमाननवाजी में अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लहराते भी दिखे। इस बारे में आंकड़ो के मुताबिक़, इस मैच को देखने लगभग 25,000 खेल प्रेमी पहुंचे थे। इस प्यार की एक यह भी वजह हो सकती है कि नीदरलैंड और अफगानिस्तान दोनों ही टीमों ने इससे पहले कई दिग्गजों को धूल चटाई थी।

अफगानिस्तान इस मैच में जीत से सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बंध रही थी। गौरतलब है कि अन्य नॉन इंडियन मुकाबलों को देखने 5 से साढ़े पांच हजार खेल प्रेमी ही देखने पहुंचे थे और स्टेडियम की अधिकतर सीटें खाली दिखी।

इसके चलते शाम तक स्टेडियम में दर्शकों का पहुंचना जारी रहा जिसके चलते टी शर्ट, भोंपू, कैप बेचने वालों के चेहरों पर रौनक लौट आयी थी। फेस पेटिंग करने वालों का भी एक अलग ही रोमांच था।

अफगानिस्तान का होम ग्राउंड भी लखनऊ रहा था जिसके चलते यहां लखनऊ के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले अफगान स्टूडेंट्स तो काफी संख्या में नीदरलैंड के भी रहने वाले पहुंचे थे।

दीवानगी का ये आलम था कि लोग भारत की टी शर्ट तो बिकती दिखी जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली आज भी सबसे ज्यादा डिमांड रहा।

साथ ही अफगान टीम की जर्सी की भी खासी डिमांड रही। तो लोग अपने चेहरे पर अफगानिस्तान का झंडा बनवाते दिखे। तो कुछ विदेशी दर्शक अपनी टीम नीदरलैंड को भी सपोर्ट करते दिखे।

दूसरी ओर कई खेल प्रेमियों की भी ये चाह थी कि वो राशिद खान, मुजीबुर रहमान, मोहम्मद नबी सहित अन्य अफगान प्लेयर्स को नजदीक से देखे। इस मैच को काबुल छोड़कर दिल्ली में बसे कई अफगानियों ने देखा।

अफगान प्रेमियों ने कहा कि आगे भी मैच जीतेंगे, भारत के साथ हमारी पक्की दोस्ती है। एक अफगान खेल प्रेमी निसार अहमद ने बताया कि भारत के जबरदस्त आलराउंडर अजय जडेजा की वजह से हमारी टीम का ये मुकाम है

हमारे देश के विकास में भी भारतीयों का खासा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को हराकर उसे जमीन पर ला दिया जिससे हमारा बहुत नाम हुआ है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बाद नोएडा व अब यूएई अफगान टीम का होम बेस है फिर भी लखनऊ से जुड़ी कई मीठी यादें अफगान प्लेयर्स के दिल में अभी भी ताजा है।

इस मैच के लिए मैच शुरू होने के बाद भी टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग पास की जुगाड़ करते दिखे। आयोजकों द्वारा बड़ी संख्या में स्कूलों में और लखनऊ के क्रिकेट क्लबों में पास बंटवाएं थे।