डकवर्थ लुईस नियम से आखिरकार पाक को मिली जीत
फखर जमां (नाबाद 126 रन) के तूफानी शतक से यहां बारिश से प्रभावित वर्ल्ड कप मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति (डीएलएस) से 21 रन से मात देकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखी।
वर्ल्ड कप
न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद रचिन रविंद्र (108 रन) के शतक और कप्तान केन विलियमसन (95 रन) के अर्धशतक से छह विकेट पर 401 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को बार बार हुई बारिश की वजह से 41 ओवर में 342 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, बारिश ने दस्तक दे दी। पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर 200 रन बनाए थे।

टीम से जमां 126 रन (81 गेंद, 11 छक्के, आठ चौके) और कप्तान बाबर आजम नाबाद 66 रन (63 गेंद, छह चौके, दो छक्के) बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान डीएलएस के हिसाब से 21 रन से आगे चल रहा था जिससे उसने दो जरूरी अंक हासिल किये। 25.3 ओवर में न्यूजीलैंड ने 179 रन बनाए थे।
पाकिस्तान के आठ मैचों में आठ अंक हो गये हैं जो न्यूजीलैंड के बराबर हैं। आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के भी आठ आठ अंक हैं।
नेट रन रेट के अनुसार, आस्ट्रेलिया (0.970) तीसरे व न्यूजीलैंड (0.398) चौथे पायदान पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट 0.036 और अफगानिस्तान का माइनस 0.330 है।
पाकिस्तान ने अब्दुल्लाह शफीक (04) का विकेट सस्ते में गंवा दिया, जमां और बाबर ने कोई विकेट नहीं गिराने दिए। जमां ने ट्रेंट बोल्ट के तीसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का मारकर अपने इरादे जाहिर किए थे, बाबर इसी लय में बल्लेबाजी करने लगे।
पहली बार बारिश आयी, पाक 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर डीएलएस से 10 रन से आगे थी। जब मैच शुरू हुआ और उन्हें 41 ओवर में 342 रन का लक्ष्य मिला।
इस ब्रेक का जमां की लय पर असर नहीं पड़ा। ईश सोढी ने दो ओवर में 32 रन गंवा दिये जिसमें जमां ने दो गगनचुंबी छक्के मारे थे। तेज बारिश शुरू हो गयी और पाकिस्तान 21 रन से आगे थी।
इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार नहीं रहा और वे ज्यादा ‘वैरिएशन’ नहीं कर सके जिससे रविंद्र और विलियमसन ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दूसरे विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी से बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी।
रविंद्र ने 94 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक मारा, विलियमसन ने 79 गेंद में 10 चौके और दो छक्के मारे। यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब स्कोर 400 रन के पार पहुंचा।
नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन बनाकर 2015 में आस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
पाकिस्तान (छह अंक) को अगर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचना है तो उसे यह लक्ष्य 35.2 ओवर में हासिल करना होगा। न्यूजीलैंड (आठ अंक) चौथे स्थान पर है।
पिछले तीन मैचों में हारने वाली न्यूजीलैंड के लिए रविंद्र और विलियमसन ने एक और दो रन लेने के अलावा बीच में शॉट लगाकर 142 गेंद में 180 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों ने न तो तेज गेंदबाजों और न ही स्पिनरों को बख्शा।
रविंद्र ने इससे पहले डेवोन कॉनवे के साथ पहले विकेट के लिये 68 रन जोड़े। रविंद्र ने तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम पर एक रन लेकर शतक पूरा किया जिसके बाद दर्शक ‘रचिन रचिन’ चिल्लाने लगे।
दूसरे विकेट की साझेदारी का अंत विलियमसन के आउट होने से हुआ जो अपने 14वें वनडे शतक के नजदीक आ गये थे। इफ्तिखार अहमद की गेंद को सीमारेखा के पार कराने के प्रयास में विलियमसन लांग ऑन पर खड़े फखर जमां को आसान कैच थमा बैठे। रविंद्र अधिक देर तक नहीं खेल सके और वसीम की गेंद पर स्क्वायर लेग में सऊद शकीक को कैच देकर पवेलियन लोटे।
पाकिस्तान वापसी के बारे में सोच रहा था जैसे उसने कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन जोड़कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
ग्लेन फिलिप्स ने अंत में 26 गेंद में 41 रन बनाये जिससे न्यूजीलैंड ने अंतिम 10 ओवर में 114 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए पहाड़ सा लक्ष्य दिया।