Trending

सचिन ने हैदराबाद हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, रमेश व प्राजक्ता बने चैंपियन

अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन किया। आज सुबह गाचीबोवली स्टेडियम में आठ हजार उत्साही धावकों के बीच मास्टर ब्लास्टर इस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस हॉफ मैराथन में बी रमेश चंद्र और प्राजक्ता गोडबोले ने जीत दर्ज की।

@sachin_rt

क्रिकेटर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 के लिए लगभग 8,000 उत्साही धावकों को हिस्सा लेते देखना शानदार था। मैं व्यक्तिगत रूप से दृष्टिबाधित धावकों के साहस से प्रभावित हुआ। वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

हमारे ग्रह के स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि हमारे स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल करना। इस दिशा में एक पहल यह है कि सभी मैराथन प्रतिभागियों की ओर से हमारे द्वारा 10 हजार पेड़ लगाए जा रहे हैं।

परिणाम
हॉफ मैराथन

पुरुष: 1. बी रमेश चंद्र (1:13.10), 2. सतीश कुमार (1:15:50), 3. पीयूष मसाने (1:16:56)
महिला: 1. प्राजक्ता गोडबोले (1:23:45), 2. प्रीनु यादव (1:24:46), 3. तेजस्विनी उम्बकाने (1:25:11)

10 किमी.

पुरुष: 1. चेतन कुमार (0.34:21), 2. भरत सिंह (0.35:13), 3. निखिल एरीगिला (0.35:24)
महिला: 1. शीलू यादव (0.41:34), 2. मुस्कान (0.48:29), 3. यांकी डुकपा (0.50:04)