Trending

वनडे क्रिकेट में विराट 49वें शतक के साथ अब सचिन के बराबर

एकदिवसीय क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 49वां शतक लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हो रहे है वर्ल्ड कप मैच में एकदिवसीय करियर का 49वां शतक पूरा किया।

विराट ने यह शतक अपने 35वें जन्मदिन पर लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। साथ ही उन्होंने एकदिवसीय में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

@indiancricketteam

सचिन ने अपने एकदिवसीय करियर में 463 मैच खेले हैं। इसमें 452 पारियों में 18,426 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारी में ही यह रिकॉर्ड (49वां शतक) हासिल कर ली है। मैच में विराट 121 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की ओर से विराट ने 121 गेंद में 101 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।

@indiancricketteam

उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में सात चौके और दो छक्के से 77 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली। शुभमन गिल ने 23 रन, सूर्यकुमार यादव 22 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी ने एक-एक विकेट लिया।