इंग्लैंड के लिए टॉप-8 में जगह बनाने की चुनौती, आज होगी नीदरलैंड से टक्कर
वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए बाहर होने के बावजूद टॉप-8 में जगह बनाने की चुनौती होगी। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शीर्ष 8 टीमें वनडे वर्ल्ड कप की अंक तालिका के अनुसार क्वालीफाई करेंगी।
इंग्लैंड अभी तालिका में अंतिम आखिरी नंबर पर है। दूसरी ओर 2 जीत के साथ 4 अंक के चलते नीदरलैंड को सेमीफाइनल की उम्मीद के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा।

वर्ल्ड कप में लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में जो टीमें टॉप-8 में रहेंगी, वह पाकिस्तान की मेजबानी में टूर्नामेंट खेलेंगी। वनडे क्रिकेट में नीदरलैंड अब तक इंग्लैंड के खिलाफ नहीं जीत पाया है। अब तक खेले 6 मैचों में सभी मैच इंग्लैंड ने जीते है।
दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप में साल 1996, 2003 और 2011 में आपस में भिड़ी है। इसमें भी इंग्लैंड ही जीता है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में फेल रही है। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी हर मैच में एक अच्छा स्टार्ट देने में नाकाम रही है।
जो रूट भी बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाए है। कप्तान जोस बटलर और बड़े शॉट खेलने वाले लियम लिंगस्टन भी खराब फॉर्म में हैं। इंग्लैंड को जीतने के लिए उसके बल्लेबाजों को आक्रामक प्रदर्शन करना होगा।
बल्लेबाजी के मुकाबले इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहतर रही है। रीस टॉपली की इंजरी के बाद पेस अटैक में कमी आई है, स्पिनर आदिल रशीद ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
नीदरलैंड्स के लिए यह मैच चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा पेश करने का सुनहरा मौका है। नीदरलैंड ने इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश पर जीत दर्ज करने के बाद टीम कॉन्फिडेंट है।
ऑलराउंडर्स से भरी नीदरलैंड में बास डे लीडे ने सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए है। बल्लेबाजी में ओपनिंग जोड़ी को बड़ी साझेदारी की जरूरत है।
पुणे के मैदान की पीच काली मिट्टी से तैयार की जाती हैं और अब तक इस स्टेडियम में कुल 9 वनडे हो चुके हैं। यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट है। इस मैदान पर 356 रन का स्कोर हाईएस्ट है।
बुधवार को पुणे में बारिश के कोई आसार नहीं है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, बास डे लीडे, साकिब जुल्फिकार, लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन