वर्ल्ड कप : 3 टीमों की सेमीफाइनल में जगह पक्की, चौथे स्पॉट के लिए रोमांचक टक्कर
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टॉप 3 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब इस सीजन के सेमीफाइनल की रेस में एक पायदान के लिए चार टीमें भिड़ने वाली हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की सर्वकालिक महान दोहरे शतक से अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते हुए 12 अंकों के साथ टीम ने टॉप 4 में जगह बनाई।

ऑस्ट्रेलिया दूसरे या तीसरे स्थान पर सभी लीग मैचों के खत्म होने के बाद रहने वाली है। वर्ल्ड कप के इस सीजन के सेमीफाइनल की रेस में एक पायदान के लिए चार टीमें भिड़ने वाली हैं।
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के तीन स्पॉट भर चुके हैं और चौथा स्पॉट खाली है, जिसके लिए एक या दो नहीं, बल्कि चार टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इनमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड है। हालांकि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के टॉप 4 में पहुंचने के चांस अधिक लग रहे हैं।
न्यूजीलैंड को सिर्फ अपना मैच जीतना है, पाकिस्तान को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड के मुकाबले बेहतर हो। ऐसे में अगला एक सप्ताह वर्ल्ड कप में खास रहने वाला है। अभी वर्ल्ड कप के 6 लीग मैच बाकी हैं।
न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीम 10 अंकों के साथ ही टॉप 4 में पहुंचेंगी, नेट रन रेट काफी मायने रखेगा। इस वक्त 8-8 अंकों के साथ न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टॉप 4 की लड़ाई है।
नीदरलैंड के खाते में 6 अंक हैं और टीम के दो मैच बाकी हैं। अन्य टीमों का एक-एक मैच ही बाकी है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट सबसे बेहतर है, जो प्लस 0.398 है, पाकिस्तान का नेट रन रेट प्लस 0.036 है। अफगानिस्तान रेस में पिछड़ चुकी है, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां हर प्रिडिक्शन फेल है।