बल्लेबाजी में शुभमन गिल व सिराज गेंदबाजी में शीर्ष रैकिंग पर
आईसीसी की ताजा रैकिंग में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज शीर्ष पर आ गये। शुभमन गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ते हुए 830 अंक के साथ पहली रैकिंग हासिल की है।
विराट अब चौथे नंबर पर और रोहित शर्मा छठे नंबर पर हैं। मोहम्मद सिराज को 709 अंक के साथ वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान आ गये है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 694 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमल गिल के बाद, पाक बल्लेबाज बाबर आजम 824 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गये हैं।
तीसरे नंबर पर 771 अंकों के दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज ¨ क्विंटन डी कॉक है। विराट 770 अंकों के साथ इस वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए रोहित और वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर आ गए हैं।
वह डीकॉक से एक अंक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 743 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 739 अंक हैं।
श्रेयस अय्यर ने 17 स्थान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं। पिछले दो मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान ओपनर फखर जमां तीन स्थानों की छलांग के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं।
अफगानिस्तान के सलामी इब्राहिम जादरान ने छह स्थानों की छलांग लगाई और 12वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजी रैकिंग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा हैं।
चौथे स्थान पर भारत के कुलदीप यादव हैं। शाहीन शाह अफरीदी अब नंबर एक से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। कुलदीप और शाहीन के बीच तीन अंक का अंतर है।