Trending
हिमाचल के मानतलाई ट्रैक रूट पर नोएडा के ट्रैकर की गिरकर हुई मौत
मणिकर्ण-मानतलाई ट्रैक रूट पर एक ट्रैकर की गिरकर मौत हो गई है, जिसे नदी से निकाल कर क़ुल्लू लाया जा रहा है। जानकारी है कि यह घटना हालांकि 6 नवंबर को सामने आई, दुर्गम क्षेत्र होने की वजह से पुलिस और रेस्क्यू दल को यहां तक जाने में समय लग गया है।
पुलिस के अनुसार गौतम बुद्ध ज़िला सेक्टर 82 नोएडा के रहने वाला शिवम रॉय नाम का यह ट्रैकर मणिकर्ण से 5 नवंबर को ट्रैक पर निकला था।

वो गाइड और पोर्टर के साथ गया था, यह एक ऐसे स्पॉट से गिर गया था, जहां रास्ता संकरा था और चट्टान से होकर जाता था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया।
गाइड और पोर्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ और लोकल रेस्क्यू दल के साथ सर्च अभियान शुरू किया। 7 नवंबर को ट्रैकर के शव को नदी में देखा गया, बुधवार को रेस्क्यू दल ने शव को रिकवर कर लिया है।