Trending

वर्ल्ड रैंकिंग में 31वें स्थान पर मनिका बत्रा, टॉप-100 में शरत कमल भी शामिल

आईटीटीएफ वर्ल्ड रैंकिंग में टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा 31वें रैंक पर आ गई हैं। यह उनके करियर का बेस्ट रैंकिंग भी है। इससे पहले मनिका 33वें स्थान पर थी। मनिका और साथियान को मिक्स्ड डब्ल्स रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 10वें स्थान पर आ गए हैं।

मनिका के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप 50 में जगह नहीं बनाया पाया है। श्रीजा अकुला को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 82वें रैंक पर आ गई हैं।

मनिका बत्रा को एशियन गेम्स और डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन का फायदा मिला है। पिछले महीने चीन में हुए एशियन गेम्स में मनिका पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक सफर तय नहीं कर पाया था।

वर्ल्ड टेनिस चैंपियंस टूर्नामेंट में वह अपने करियर में पहली बार राउंड 16 में जगह बना पाईं थी। मनिका राउंड 16 में चीन की वांग यिडी से 3-0 से हारी थीं। इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने राउंड 32 में हांगकांग की डू होई केम को 3-2 से हराया था।

मेंस सिंगल्स में शरत कमल की टॉप रैंकिंग में वापसी हुई है। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 100वें रैंक पर आ गए हैं। पुरुषों में सबसे बेहतर रैंकिंग हरमीत देसाई की है। वह 73वें स्थान पर आ गए हैं। मानव ठक्कर 82वें स्थान पर हैं। साथियान को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह 85वें स्थान पर आ गए हैं।