ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से वापसी को नाओमी ओसाका तैयार
पूर्व विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका अपनी बेटी को जन्म देने के छह महीने बाद दिसंबर में ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से 2024 में वापसी करने के लिए तैयार हैं। नाओमी ओसाका ने इस वर्ष के आगाज में अपनी गर्भावस्था का ऐलान किया और जुलाई में अपनी बेटी शाई को जन्म दिया।
उन्होंने सितंबर 2022 में टोक्यो में टोरे पैन पैसिफिक के बाद से डब्ल्यूटीए टूर पर कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। 31 दिसंबर से खेले जाने वाले डब्ल्यूटीए 500 इवेंट ब्रिस्बेन, ओसाका का नए सीज़न का पहला टूर्नामेंट होगा।

उन्होंने कहा, “मैं कोर्ट पर वापस आने और प्रतिस्पर्धा करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे हमेशा ब्रिस्बेन में अपना सीज़न शुरू करना पसंद है और वापसी का इंतजार नहीं कर सकती। ब्रिस्बेन इंटरनेशनल शानदार टूर्नामेंट है और यह मुझे इस गर्मी में वापसी के लिए तैयार करेगा।
ओसाका की वापसी के साथ ही, ब्रिस्बेन अंतर्राष्ट्रीय आयोजकों ने दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता अजारेंका के महिला डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में शामिल होने की पुष्टि की है, जिससे मुख्य ड्रॉ में प्लेयर्स की संख्या बढ़कर 48 हुई है।
अजारेंका ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जीत-हार का 15-2 का रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने 2009 और 2016 में खिताब जीता था। पूर्व विश्व नंबर 1 और तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन मरे आठ बार के एटीपी एकल विजेता और ब्रिस्बेन इंटरनेशनल 2017 विजेता दिमित्रोव के साथ पुरुषों के एटीपी 250 क्षेत्र में हिस्सा लेंगे।
ब्रिस्बेन इंटरनेशनल कोरोना के बाद तीन वर्ष के अंतराल के बाद वापस आएगा और 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी के रूप में काम करेगा।
उन्होंने कहा, “ब्रिस्बेन इंटरनेशनल को वापस देखना अच्छा है और मैं वास्तव में इस गर्मी में क्वींसलैंड लौटने के लिए उत्सुक हूं। मेरे पास 2012 और 2013 में खिताब जीतने की अच्छी यादें हैं और मैं ब्रिस्बेन में तीसरी बार ट्रॉफी उठाना पसंद करूंगा।
31 दिसंबर से 7 जनवरी तक क्वींसलैंड टेनिस सेंटर में संयुक्त डब्ल्यूटीए 500 और एटीपी 250 टूर्नामेंट की वापसी पर रिकॉर्ड 3.1 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि की पेशकश की जाएगी।