इंग्लैंड के खिलाफ पाक को चमत्कारिक जीत की दरकार
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को अपने आखिरी लीग मैच में नामुमकिन अंतर के साथ चमत्कारिक जीत हासिल करनी होगी, इंग्लैंड की निगाहें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने पर लगी होंगी।
श्रीलंका को पांच विकेट से मात देकर न्यूजीलैंड का नेट रनरेट काफी बेहतर हो गया है जिससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया।

1992 की विजेता पाकिस्तान के लिए लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन सा प्रतीत हो रहा है। इस विश्व कप में पाकिस्तान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका, आखिरी दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है।
ईडन गार्डन पर दो मैच खेल चुकी पाकिस्तानी टीम को हालात की बेहतर जानकारी है, उसे शीर्ष पांच बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले फखर जमान का पांच मैचों से बाहर रहना रहस्य बना हुआ है। उन्होंने बाबर के साथ 141 गेंद में 194 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई थी।
दूसरी ओर लगातार पांच मैच हारकर इंग्लैंड का विश्व कप बरकरार रहने का सपना टूट गया। बेन स्टोक्स और डेविड मलान ने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और शाहीन शाह आफरीदी और हारिस रऊफ से उनकी जंग देखने लायक होगी।
स्टोक्स ने पिछले दो मैचों में अर्धशतक और शतक मारा। उनके लिए 300 से अधिक रन बना चुके एकमात्र बल्लेबाज मलान ने हमेशा अच्छी शुरुआत दी है। इंग्लैंड को जो रूट, हैरी ब्रूक और कप्तान जोस बटलर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।
वोक्स और डेविड विली के रूप में इंग्लैंड के पास दो शानदार तेज गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के फखर और बाबर के खिलाफ उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा। स्पिनरों की मददगार पिच पर मोईन अली और आदिल रशीद पर भी निगाहें होंगी।
न्यूजीलैंड का नेट रनरेट इस समय प्लस 0. 743 है, पाकिस्तान का प्लस 0. 036 है। बाबर आजम की टीम को पहले बल्लेबाजी करने पर करीब 287 रन से जीतना होगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्य के अनुसार एक निर्धारित गेंद शेष रहते जीत हासिल करनी होगी।
गत विजेता इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, उसका लक्ष्य शीर्ष आठ में रहकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना है।
इसके लिए बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड और इंग्लैंड में चौतरफा मैच है। आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हराकर इंग्लैंड ने खोया आत्मविश्वास हासिल किया है और अब वह सातवें स्थान पर है।
पाकिस्तान को हराने से उसकी जगह पक्की हो जाएगी क्योंकि बांग्लादेश और नीदरलैंड को क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और भारत से खेलना है। पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाता है तो उसे इंग्लैंड को 13 रन पर ऑलआउट करना होगा। ऐसे में वह 287 रन से जीतेगा।
पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाना है तो उसे इंग्लैंड को 63 रन पर समेटना होगा। वह 287 रन से जीत जाएगा। पाकिस्तान अगर 400 रन बनाता है तो उसे इंग्लैंड को 112 रन पर ऑलआउट करना होगा। वह 288 रन से जीत जाएगा।
अगर पाकिस्तान 450 रन बनाती है तो उसे इंग्लैंड को 162 रन या इससे कम पर समेटना होगा। अगर इंग्लैंड 20 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 1.3 ओवर में हासिल करना होगा।
अगर इंग्लैंड 50 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे दो ओवर में हासिल करना होगा। अगर इंग्लैंड 100 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 2.5 ओवर में हासिल करना होगा।
अगर इंग्लैंड 150 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 3.4 ओवर में हासिल करना होगा। अगर इंग्लैंड 200 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 4.3 ओवर में हासिल करना होगा।
अगर इंग्लैंड 300 रन का लक्ष्य देता है तो पाकिस्तान को उसे 6.1 ओवर में हासिल करना होगा। पाकिस्तान को हराने पर इंग्लैंड के छह अंक हो जाएंगे।
आशा करें कि बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कम से कम एक अपना अंतिम गेम हार जाए। यदि इंग्लैंड पाकिस्तान से हार जाती है, तो उसके चार ही अंक रह जाएंगे। उन्हें उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश या नीदरलैंड में से कम से कम एक अपना अंतिम गेम हार जाए।
यदि इंग्लैंड पाकिस्तान से हार जाता है और बांग्लादेश और नीदरलैंड दोनों अपने-अपने अंतिम गेम जीत जाते हैं, तो इंग्लैंड क्वालीफाई नहीं कर सकता। इंग्लैंड के नेट रन रेट को बांग्लादेश की मौजूदा नेट रन रेट से नीचे आने के लिए उन्हें पाकिस्तान से लगभग 140 रनों से हारना होगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, उसामा मीर/हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन