नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम का दीवाली सेलिब्रेशन
आज वर्ल्ड कप के अंतिम लीग मैच में भारत-नीदरलैंड के बीच टक्कर होगी. इस मैच से पहले भारत के सारे खिलाड़ी अपने परिवार के साथ एक छत के नीचे इकट्ठा हुए और एक-दूसरे के साथ दीवाली सेलिब्रेट की. इस सेलिब्रेशन का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.

नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के सभी प्लेयर्स ने बैंगलुरु में टीम होटल में एक साथ दीवाली मनाई. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा अपनी वाइफ रितिका और विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ दीवाली मनाते दिखे.
इनके अलावा शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और कोच राहुल द्रविड़ पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता-पजामा में फोटो क्लिक करवाते दिखाई दिए.

भारत वर्ल्ड कप में शानदार लय में हैं और अब तक खेले अपने सभी 8 मैचों में जीत हासिल की है. सेमीफाइनल में भारत अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा. सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.