श्रेयस अय्यर व केएल राहुल का शतक, भारत की लगातार नौवीं जीत
श्रेयस अय्यर (नाबाद 128 रन) व केएल राहुल (102 रन) के शतक के बाद कप्तान रोहित (61 रन), शुभमन गिल (51 रन), विराट (51 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने वर्ल्ड कप के 45वें मैच में नीदरलैंड्स को 160 रनों से मात देकर दीवाली मनाई। भारत की लगातार नौवीं जीत में केएल राहुल ने 64 गेंदों में 102 रन बनाकर सबसे तेज शतक बनाया।

411 के बड़े स्कोर का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरे ओवर में ही उसने अपने सलामी बल्लेबाज वेस्ली बरेसी चार रन को खो दिया। उन्हें सिराज ने राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
13वें ओवर में कॉलिन ऐकरमैन 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें कुलदीप ने पगबाधा आउट किया। मैक्स ओ’डाउड 30 रन, स्कॉट एडवर्ड्स 17 रन, बास डे लीडे 12 रन, तेजा निदामानुरु 54 रन, लोगन वैन बीक 16 रन, रुलॉफ़ वैन डर मर्व 16 बनाकर आउट हुए।
भारत के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नीदरलैंड्स 47.5 ओवर में 250 रनों पर सिमट गई। इस मैच में भारत के मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली बार नौ प्लेयर्स ने गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव व रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके।
विराट व रोहित ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले एम चिन्नाजस्वा मी स्टेोडियम में आज भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा व शुभमन गिल की जोड़ी ने धुंआधार शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।
भारत का पहला विकेट 12 ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल के रूप में गिरा। उन्होंने 51 रन बनाये। गिल को डे लीडे की गेंद पर बरेसी ने कैच आउट किया। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान रोहित 32 गेंदो में 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें मीकरेन की गेंद पर तेजा ने कैच आउट किया।
दो सौ रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट 29वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट 51 रन के रूप में गया। उन्हें वैन डेर मेरवे ने एक शानदार गेंद पर आउट किया।
श्रेयस अय्यर 94 गेंदों में नाबाद 128 रन और केएल राहुल 102 रन ने चौथे विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। श्रेयस और राहुल का विश्वकप में यह पहला शतक है।
डे डीले की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में राहुल ब्राउंड्री पर एंगलब्रेक्ट को कैच थमा बैठे। भारत ने 50 ओवर में 410 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव दो रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की ओर से बास डे लीडे ने दो विकेट झटके। रुलोफ वैन डेर मेरवे और पॉल वैन मीकरेन को एक-एक विकेट मिला।