Trending

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में खेलेंगी ये आठ टीमें

वनडे वर्ल्ड कप के लीग मैच खत्म होने के साथ ही पाकिस्तान में 2025 में खेले जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीमें तय हो गई हैं। श्रीलंका और नीदरलैंड इस टूर्नामेंट की होड़ से बाहर हो गई हैं। टेस्ट खेलने वाली वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी पाकिस्तान में नहीं दिखेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली बार (2017) की तरह 8 टीमें खेलेगी। ये टीमें वर्ल्ड कप 2023 के अंक तालिका के आधार पर तय हुई हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप लीग के खत्म होने के बाद अंक तालिका में 9वें स्थान पर रहने वाली श्रीलंका और 10वें स्थान पर रहने वाली नीदरलैंड नहीं खेलेगी।

श्रीलंका अपने 9 लीग मैचों में से केवल 2 मैच ही जीत सकी और उसे 7 में हार मिली थी। 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी क्वालीफायर खेलकर आई थी। श्रीलंका को वर्ल्डकप में अफगानिस्तान से भी हार मिली।

नीदरलैंड ने भी 2 मैच जीत कर अंक तालिका में 4 अंक मिले। इतने ही अंक बांग्लादेश और श्रीलंका के भी हैं, इन दोनों की तुलना में रनरेट खराब के चलते वह 10वें पायदान पर है।

बांग्लादेश आठवें और श्रीलंका नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड ने भी क्वालीफायर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई की थी। क्वालिफिकेशन नियम की वजह से टेस्ट प्लेइंग नेशन वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए।

तीनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके, इसलिए उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफिकेशन का अवसर भी नहीं मिला।

2025 की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान और 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी भारत में होगी। दोनों में पिछले 2 टूर्नामेंट की तरह 8 टीमें होंगी। इन्हें 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज में 12 मैचों के बाद 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 15 मैच होंगे। 2017 में अंतिम बार इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी हुई थी, टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

उससे पहले 2013 में भारत ने टूर्नामेंट जीता था, टीम ने इंग्लैंड को फाइनल हराया था। आईसीसी का ये टूर्नामेंट वैसे तो 4 साल में एक बार होना तय है, बिजी शेड्यूल के चलते इसे 2021 में आयोजित नहीं किया गया।

टूर्नामेंट 1998 में शुरू हुआ था। 2006 तक इसे हर 2 साल में एक बार खेला गया। 2009 में इसे 3 साल बाद आयोजित हुआ, 2013 और 2017 में 4-4 साल के गैप में टूर्नामेंट हुआ।

8 बार हुए टूर्नामेंट को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार जीता है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने इसे 1-1 बार जीता है। श्रीलंका और भारत 2002 में संयुक्त विजेता रहे थे।