Trending

न्यूजीलैंड के खिलाफ आसान नहीं होगी भारत की राह

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (15 नवंबर) को वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल होगा। भारत ग्रुप राउंड के बाद अंक तालिका में पहले पायदान पर रही। टीम इंडिया को एक भी हार नहीं मिली है। न्यूजीलैंड को 5 ही जीत मिली है। पिछले 5 मैच में टीम चार मैच हारी है।

भारत के लिए वर्ल्ड कप में कभी भी न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं रही है। टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से ही हार मिली थी।

2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत न्यूजीलैंड से हारा था। इसलिए भारत सेमीफाइनल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

किसी एक को चिन्हित करना कठिन है क्योंकि हर विभाग में टीम कमाल कर रही है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी इकाई जिसने विपक्षी टीमों को पूरी तरह से आतंकित किया है।

अधिकांश टीमों को भारत के खिलाफ पहले 10 ओवरों में 50 रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। भारत के खिलाफ टूर्नामेंट में कोई टीम 300 रन तक नहीं पहुंच सकी।

अगर तेज गति की तिकड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कर सकती है, तो भारत के लिए एक और फाइनल में जगह बनाना अधिक मुश्किल नहीं होगा।

भारत की कोई कमजोरी नहीं दिख रही है। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद, भारत ने पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है, जिनमें कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा स्पिनरों की भूमिका में हैं।

कोई गेंदबाज रन लुटाना शुरू कर दे तो रोहित के पास बैकअप विकल्प नहीं है। रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खुद कप्तान और विराट ने थोड़ी गेंदबाजी की, कप्तान को उम्मीद होगी कि ऐसी स्थिति न आए।

न्यूजीलैंड जोरदार शुरुआत के बाद मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार चार मैच हारी। श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत को पता होगा कि शीर्ष टीमों के खिलाफ होने पर कीवी टीम का आत्मविश्वास कम हो सकता है और जिस तरह से रोहित एंड कंपनी प्रदर्शन कर रही है, उनके पास इसका फायदा उठाने और उस टीम से बदला लेने का पूरा अवसर है जिसने पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था।

शाम के सत्र के पहले घंटे में वानखेड़े में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती दिख रही है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने लंका में धावा बोला था। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज़ों ने भी ऑस्ट्रेलिया की धुनाई की थी।

भारत बाद में बल्लेबाजी करता है, तो ऑर्डर के लिए स्विंग और सीम मूवमेंट से निपटना महत्वपूर्ण होगा जो कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन पैदा कर सकते हैं।