Trending

दिवाली के बाद सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, महंगा हुआ सोना और चांदी

दिवाली के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई. इसी के साथ देश में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हो गया. सोमवार को बंद हुए कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 270 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा दर्ज किया गया. जबकि चांदी के दाम 670 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए. इसके बाद देश में 22 कैरेट सोने के भाव बढ़कर 55,083 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 70,230 रुपये प्रति किग्रा हो गई.

एमसीएक्स पर सोने-चांदी के  दाम

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में 0.16 फीसदी यानी 98 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद यहां सोने 59,850 रुपये पर ट्रेंड करने लगा. जबकि चांदी का भाव यहां 0.12 प्रतिशत यानी 86 रुपये की गिरावट के बाद 69,946 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया. अगर बात की जाए विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स की तो यहां सोना 0.08 डॉलर प्रति औंस यानी 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,948.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 0.23 प्रतिशत यानी 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 22.41 डॉलर प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

देश के प्रमुख महानगरों में क्या हैं सोने-चांदी के रेट?

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट वाला सोना 54,890 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 59,880 रुपये प्रति दस ग्राम में बिक रहा है. जबकि यहां चांदी का भाव 69,980 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. वहीं मुंबई में सोना (22 कैरेट) 54,982 तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,980 रुपये प्रति दस ग्राम में कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव यहां बढ़कर 70,100 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,908 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. यहां चांदी 70,010 रुपये प्रति किग्रा हो गई है. जबकि चेन्नई में 22 कैरेट वाला सोना 55,138 रुपये तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 60,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 70,300 रुपये पर कारोबार कर रही है.

अन्य शहरों में ये हैं सोने चांदी के दाम

शहर22 कैरेट/10 ग्राम24 कैरेट/10 ग्रामचांदी/किग्रा
पोर्ट ब्लेयर55,24860,27070,440
गांधीनगर55,05560,06070,190
हुबली55,02860,03070,150
कोटा54,97359,97070,090
मेरठ55,00060,00070,120
लखनऊ55,00060,00070,120
लक्षद्वीप55,52360,57070,790
जोधपुर54,97359,97070,090
इंदौर55,03760,04070,170