Trending
श्रीनिधी डेक्कन और शिलांग लाजोंग का मैच ड्रॉ
शिलांग लाजोंग एफसी और श्रीनिधि डेक्कन एफसी ने यहां एसएसए स्टेडियम में आईलीग फुटबॉल मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। सातवें मिनट में जब शिलांग लाजोंग पिछड़ गई जब रोसेनबर्ग गैब्रिएल ने श्रीनिधि को बढ़त दिलाई।
मेजबान टीम ने 27वें मिनट में रोनी विल्सन खारबुदोन के गोल से 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। बराबरी हासिल करने के बाद शिलांग टीम ने हमले और तेज किए तथा सात मिनट बाद ताकुतो मिकी के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

मध्यांतर तक शिलांग टीम 2-1 से आगे थी। दूसरे हाफ में 63वें मिनट में रोसेनबर्ग ने एक और गोल दागकर श्रीनिधि को बराबरी दिलाई। दोनों टीमों ने इसके बाद गोल दागने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली।
शिलांग टीम तीन मैच में तीन अंक के साथ नौवें स्थान पर है, श्रीनिधि डेक्कन टीम चार मैच में सात अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।