Trending

एटीपी फाइनल्स : सिनेर ने शीर्ष वरीय जोकोविच को दी मात

एटीपी फाइनल्स में इटली के यानिक सिनेर ने शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच को पहली बार मात देकर अपने घरेलू दर्शकों को उत्साह से भर दिया। सिनेर ने तीन घंटे तक चले मैच में 7- 5, 6-7, 7- 6 से जीत हासिल की।

22 वर्षीय सिनेर की जोकोविच पर चार मैचों में यह पहली जीत है। इसके साथ ही जोकोविच का 19 मैच का विजय अभियान भी खत्म हो गया।

@atptour

सिनेर ने रविवार को पहले मैच में स्टेफानोस सिटसिपास को मात दी थी। अब उनका मैच होल्गर रूने से होगा जिन्हें पहले मैच में जोकोविच ने हराया था।