Trending

डेविड मिलर का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 213 रन का लक्ष्य

डेविड मिलर (101) के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने यहां इडेन गार्डेन में वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका 49.4 ओवर में 212 रन पर ढेर हो गई।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और 24 रन पर क्विंटन डी कॉक (3), बावुमा (00), रासी वेन डेर डुसेन (06) और एडर मार्करम (10) पवेलियन लौट गए।

हेनरी क्लासेन और डेविड मिलर ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस साझेदारी को ट्रैविस हेड ने तोड़ा। हेड ने 119 के स्कोर पर पहले क्लासेन (47) और मार्को येनसेन (00) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका दिया।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

मिलर ने गेराल्ड कोएट्जी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 के पार ले गए।

172 के स्कोर पर कोएट्जी पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर जोस इंग्लिस को कैट देकर आउट हुए, रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके कंधे पर लगकर इंग्लिस के दस्तानों में गई है, कोएट्जी डीआरएस का इस्तेमाल करते तो बच जाते।

कोएट्जी के बाद केशव महाराज (04) कुछ खास नहीं कर सके और स्टार्क का शिकार बना। मिलर ने पैट कमिंस की गेंद पर शानदार छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया।

शतक पूरा करने के बाद ही वो कमिंस की गेंद पर एक और छक्का मारने के प्रयास में आउट हुए। मिलर ने 116 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के से 101 रन बनाए।

212 के स्कोर पर कमिंस ने कोगिसो रबाडा (10) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट झटके, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड को 2-2 सफलता मिली।