Trending

फीफा अंडर-17 विश्व कप : फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से दी मात

फ्रांस ने मैथिस अमौगौ के गोल से अंडर-17 फीफा विश्व कप के ग्रुप ई मैच में दक्षिण कोरिया पर 1-0 से जीत दर्ज की।इंडोनेशिया के जकार्ता इंटरनेशनल स्टेडियम (जेआईएस) में खेले गये इस मैच में फ्रांसीसी प्लेयर्स ने दक्षिण कोरिया के आठ की तुलना में 12 बार गोल का प्रयास किया। मैथिस अमौगौ के गोल ने फ्रांस को 1-0 से जीत दिलाई।

इसी स्टेडियम में एक अन्य ग्रुप ई मैच में ने बुर्किना फासो को 2-1 से हराया। पहले हाफ के दौरान अमेरिका के लिए कीरोल फिगुएरोआ और निमफाशा बर्चिमास ने गोल किए।

पश्चिम जावा प्रांत के जलाक हारुपत स्टेडियम में हुए ग्रुप एफ मैचों में न्यूजीलैंड जर्मनी से 3-1 से हारा, मेक्सिको और वेनेजुएला के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।