खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही यूपी सरकार, नई खेल नीति के तहत मिल रही नौकरी
सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्लेयर्स को बराबर प्रोत्साहन दे रही है और नई खेल नीति के तहत उनको सीधे नौकरी का प्रावधान है। प्लेयर्स को चाहिये कि पूरे मनोयोग से खेल पर ध्यान दें और नई खेल नीति का लाभ उठायें।
इस नीति के तहत डिप्टी एसपी तक का पद रखा गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रतिभावान प्लेयर्स को बेहतरीन तोहफा दे रही है। राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है।

सीएम के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार की जो नई खेल नीति आई है, उसमें सीधे प्लेयर्स को डिप्टी एसपी तक बनाने की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि बहुत से प्लेयर्स को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में जगह मिली। इसलिए खेल और प्लेयर्स को देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के लिए यह अच्छा मौका है।
अवनीश अवस्थी कानपुर में बने द स्पोर्ट्स हब में आयोजित 70वीं टीएसएच स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे।
उन्होंने उद्घाटन करने के बाद टेबल टेनिस पर अपने हाथ आजमाए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीएसएच के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बोला कि खेल प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। यूपी सरकार इस दिशा में काम कर रही है।