Trending

दूसरी बार रवींद्र जडेजा ने जीता बेस्ट फील्डर का मेडल

वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। कीवी टीम के खिलाफ रवींद्र जडेजा को बेस्ट फील्डर का मेडल मिला। उन्हें पिछले बार के मेडल विजेता सूर्यकुमार यादव ने मेडल पहनाया।

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय फील्डिंग कोच ने टी दिलीप सभी प्लेयर्स की तारीफ की और मेडल विकेट के नाम का ऐलान किया।

जडेजा को दूसरी बार बेस्ट फील्डर का मेडल मिला है। इससे पहले उन्हें 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी मेडल मिला था। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन कैच लपका। उन्होंने डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मार्क चापमन के कैच लिए।

@BCCI

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1983, 2003 और 2011 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। विराट ने करियर की 50वीं वनडे शतक मारते हुए 117 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए।

जवाब में कीवी टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ढेर हो गई। डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए। वे शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

दरअसल, इस वर्ल्ड कप में हर मैच के बाद भारतीय टीम के बेस्ट फील्डर को एक मेडल मिल रहा है। ये मेडल फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में देते हैं।

ये आईसीसी का कोई ऑफिशियल फील्डर का अवॉर्ड नहीं है, टीम इंडिया में पॉजिटिव माहौल बनाने के लिए इस वर्ल्ड कप में इसे शुरू किया गया है।