Trending

पाक क्रिकेट टीम के नए डायरेक्टर बने मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर की भूमिका में पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज दिखाई देंगे। वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

भारत में हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में पाक का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। पाक ग्रुप लीग के बाद पांचवें स्थान पर रही और सेमीफाइनल मे लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।

जिसके बाद मंगलवार को पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने सभी फॉर्मेट से टीम की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह पर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया टी-20 कप्तान बनाया गया। टेस्ट में बैटर शान मसूद कप्तानी करेंगे, वनडे में नए कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है।

टीम के डायरेक्टर मिकी ऑर्थर और कोच ग्रांट ब्रैडबर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर पाक टीम के साथ यात्रा नहीं करने का फैसला किया।

पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए किसी को कोच नियुक्त नहीं किया है।

एक क्रिकेट वेबसाइट मुताबिक, पीसीबी और कोच के पद को मर्ज कर सकता है। टीम के निदेशक नियुक्त किए गए मोहम्मद हफीज ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 टेस्ट और न्यूजीलैंड के साथ 5 वनडे खेलना है। पाक टीम 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए निकलेगी। पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है।

पहला टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में है। 6 से 9 दिसंबर को पाकिस्तान टीम को ओवल में पीएम इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। पाकिस्तान को आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेलना है।

पाकिस्तान टीम को उसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 12 जनवरी को और आखिरी टी-20 मैच 21 जून को खेलना है।

हफीज पीसीबी क्रिकेट तकनीकी कमेटी के हिस्सा थे। एशिया कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद मोहम्मद हफीज ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी की क्रिकेट तकनीकी समिति से इस्तीफा दे दिया था।