वर्ल्ड कप फाइनल : भारत के लिए अनलकी रहे है अंपायर रिचर्ड कैटलब्रॉ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलब्रॉ मैदानी अंपायर होंगे।
कैटलब्रॉ 2015 विश्व कप फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं, जिससे यह उनका दूसरा मौका होगा।
तब उनके साथ दूसरे अंपायर कुमार धर्मसेना थे। मेजबान देश 2011 में अपनी सरजमीं पर जीते गए खिताब की उपलब्धि को दोहराना चाहेगा।

इलिंगवर्थ का भी यह दूसरा विश्व कप फाइनल होगा, पहली बार वह मैच अधिकारी के तौर पर मौजूद होंगे। वह 1992 विश्व कप में बतौर खिलाड़ी खेले थे।
फाइनल के लिए अन्य अधिकारियों में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी चौथे अंपायर और मैच रैफरी जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रोफ्ट होंगे। ये सभी सेमीफाइनल की अंपायरिंग टीम का हिस्सा थे।
इलिंगवर्थ और कैटलब्रॉ इस हफ्ते हुए सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायर थे। इलिंगवर्थ मुंबई में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत और कैटलब्रॉ कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के दौरान मौजूद थे।

रिचर्ड कैटलब्रॉ टीम इंडिया के लिए अनलकी साबित हुए हैं। जून 2021 को हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से शिकस्त के दौरान केटलब्रॉ टीवी अंपायर थे।
इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के दौरान भी कैटलब्रॉ अंपायर थे। अन्य बड़े मैच की बात करें तों भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार मिली। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने हराकर बाहर किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी भारत हारा था। श्रीलंका के खिलाफ 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी हारी थी। हर मौके पर केटलब्रॉ बतौर अंपायर मैच में अपनी सेवाएं दे रहे थे।