Trending

एटीपी फाइनल्स : अल्काराज व जोकोविच के बीच सेमीफाइनल में होगी टक्कर

कार्लोस अल्काराज ने दानिल मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से मात देकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनायी जिसमें उनका मैच नोवाक जोकोविच से होगा।

दूसरी रैंकिंग पर रहने वाले अल्काराज ने विंबलडन के फाइनल में जोकोविच को हराया था। वह पिछले साल पेट की चोट की वजह से एटीपी फाइनल्स में नहीं खेल पाये थे। मेदवेदेव ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब वह यानिक सिनर से भिड़ेंगे।