Trending

बांग्लादेश के नए टेस्ट कप्तान होंगे नजमुल हुसैन शांतो

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान किया, क्योंकि मौजूदा कप्तान चोटिल हैं और उपकप्तान छुट्टी पर हैं। ऐसे में बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो को न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने के अंतिम में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।

नजमुल को ये कार्यभार सौंपा गया है, क्योंकि नियमित कप्तान शाकिब अल हसन भारत में विश्व कप के दौरान घायल हुए थे और उपकप्तान लिटन दास ने अपनी नवजात बेटी के साथ रहने के लिए छुट्टी का अनुरोध किया था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन्स चीफ जलाल यूनुस ने ढाका में पत्रकारों से कहा, “लिटन ने एक महीने की छुट्टी मांगी है। वह दो टेस्ट नहीं खेलेंगे। वह इन छुट्टियों को विशेष रूप से अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।

नजमुल हुसैन अगले दो टेस्ट मैचों के लिए कप्तान हैं। विश्व कप से पहले नजमुल को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का उपकप्तान बनाया गया था और उन्होंने शाकिब की अनुपस्थिति में टूर्नामेंट में दो मैचों में टीम की अगुवाई की थी।

उन्होंने शाकिब अल और लिटन दास की अनुपस्थिति में सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश का नेतृत्व भी किया। न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था। यह 15 साल में बांग्लादेश की पहली सीरीज जीत थी।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम सोमवार को बांग्लादेश पहुंचेगी और पहला टेस्ट 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक सिलहट में खेला होगा, ढाका का शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम 6-10 दिसंबर तक दूसरे टेस्ट का आयोजन होगा।

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर थी, जिसे सेमीफाइनल खेलने का मौका मिला, भारत के खिलाफ हार मिली। बांग्लादेश 10 टीमों की अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही थी और चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट हासिल करने में सफल रही थी।