Trending
सूर्य किरण की सलामी के साथ खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल
वनडे वर्ल्ड कप में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना का एयरशो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल दोपहर दो बजे खेला जायेगा, उससे पहले दोपहर 12.30 बजे फ्लाइट कमांडर और डिप्टी टीम लीडर विंग कमांडर सिधेश कार्तिक के नेतृत्व में सूर्य किरण विमान दस मिनट तक हवा के करतब दिखायेंगे।

पहली बार, संगीत के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक आकर्षक नाइन हॉक कलाबाज़ी का प्रदर्शन कर नए भारत को सलामी देगा। उड़ानें अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर वर्टिकल एयर शो करेंगी।