Trending
फीफा अंडर-17 : जर्मनी राउंड 16 में , वेनेजुएला को दी मात
जर्मनी ने ग्रुप एफ में अपने तीसरे मैच में वेनेजुएला को 3-0 से मात देकर फीफा अंडर-17 विश्वकप के राउंड 16 में जगह बनाई। शनिवार को जकार्ता इंटरनेशनल स्टेडियम (जेआईएस) में हुए इस मैच में रॉबर्ट रामसाक ने प्रत्येक हाफ में एक-एक गोल किया और एरिक दा सिल्वा मोरेरा ने टीम के लिए तीसरा गोल दागा।

जर्मनी 16वें राउंड में अमेरिका से मैच करेगा। अंतिम 16 में प्रवेश करने वाली टीमें हैं मोरक्को, इक्वाडोर, स्पेन, माली, उज्बेकिस्तान, इंग्लैंड, ब्राजील, ईरान, अर्जेंटीना, सेनेगल, जापान, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, मैक्सिको और वेनेजुएला। उल्लेखनीय है कि 16वें राउंड के मैच सोमवार से शुरु होगे।