मास्टर इवेंट में भारतीय पावरलिफ्टर के नाम नया विश्व रिकॉर्ड
हाल ही में आयोजित डब्ल्यूपीसी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पावरलिफ्टर ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली के रहने वाले दलजीत सिंह ने किर्गस्तिान में हुए डब्ल्यूपीसी विश्व कप में 270 किलोग्राम डेडलिफ्ट खींचने से पहले मैनचेस्टर (यूके) में आयोजित डब्ल्यूपीसी विश्व चैंपियनशिप में 300 किलोग्राम स्क्वाट प्रदर्शन करके मास्टर्स वर्ग में अपना नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस (डब्ल्यूपीसी) विश्व चैंपियनशिप 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित हुई थी, डब्ल्यूपीसी विश्व कप 18-19 नवंबर को आयोजित हुआ था।

दलजीत, जो डब्ल्यूपीसी की भारत इकाई के अध्यक्ष भी हैं, पावरलिफ्टिंग में पांच विश्व रिकॉर्ड रखने के अलावा, उनके नाम पहले से ही 22 अंतर्राष्ट्रीय पदक हैं।
दलजीत, जिन्हें पावरलिफ्टिंग में उनके योगदान और भारत के प्लेयर्स को साथ लाकर इसे आगे बढ़ाने के लिए किर्गस्तिान और मिस्र की सरकारों द्वारा सम्मानित किया गया है, का कहना है कि वह आने वाले समय में और अधिक पदक जीतने के लक्ष्य के साथ अपने वजन प्रशिक्षण सत्र जारी रखना चाहते हैं।