Trending
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम ने यहां अपने शानदार प्रदर्शन से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों का मन मोह दिया।
भारतीय वायुसेना के नौ हॉक एमके-132 एसकेएटी विमानों ने इतिहास रचा क्योंकि यह पहला मौका र था जब उन्होंने भारत में किसी क्रिकेट मैच से पहले हवाई शो का प्रदर्शन किया।

भारतीय वायुसेना के 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा सूर्य किरण टीम के पायलटों ने 132000 से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस से पहले 10 मिनट का कार्यक्रम पेश किया। 13 पायलटों से बनी एसकेएटी टीम में से सिर्फ नौ ही अपने हॉक एडवांस ट्रेनर जेट में किसी समय प्रदर्शन करते हैं।
