विराट के करीब जाने वाला शख्स अरेस्ट, ऑस्ट्रेलिया का है नागरिक
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल में एक समय ऐसा आया, जब हर कोई दंग रह गया, क्योंकि एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर पिच तक जा पहुंचा, जहां विराट बल्लेबाजी कर रहे थे। इस शख्स को सुरक्षा में शामिल लोगों ने पकड़ लिया और थोड़ी देर के बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने कई खुलासे किए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसने की हिम्मत दिखाई, वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। वह खुद को विराट का फैन बताता है और फिलिस्तीन का समर्थक है।
जॉन नाम के इस शख्स को अहमदाबाद के चंदखेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पत्रकारों ने उस शख्स से कई सवाल किए, उसने कई जवाब दिए। उसने अपना नाम भी इसी दौरान बताया।
साझा किए गए वीडियो में शख्स से पूछा गया कि उनका नाम क्या है और वे कहां से आए हैं और क्यों मैदान पर घुसे? सवालों के जवाब में उसने बताया, “मेरा नाम जॉन है। मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं मैदान पर विराट से मिलने के लिए घुसा था। मैं फिलिस्तीन को सपोर्ट करता हूं।
ये शख्स मैदान पर घुसा था तो उसकी टी शर्ट पर फिलिस्तान के समर्थन का नारा लिखा था और कहा था कि इस पर बमबारी बंद करिए लिखा था। जब इसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया तो इससे वह टी शर्ट छीन ली गई और एक दूसरी टीशर्ट उसे पहना दी गई।
वर्ल्ड कप में दूसरी बार ऐसा देखा गया है, जब कोई शख्स मैदान में पहुंचा है। एक मैच में जारवो नाम का शख्स घुसा था, उसे आईसीसी और बीसीसीआई ने बैन कर दिया था।
कोई भी मामला इस तरह का सामने नहीं आया, फाइनल में सुरक्षा में चूक देखने को मिली। मैदान के चारों तरफ फेंसिंग है, किसी तरह ये शख्स वहां से भागने में सफल रहा था।