यूरो 2024 क्वालीफायर : स्पेन ने जॉर्जिया को 3-1 से दी मात
स्पेन ने यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफाइंग अभियान में जॉर्जिया को 3-1 से हराया। पहले हॉफ में टीम के युवा मिडफील्डर गेवी के घुटने में चोट लग गई, जो गंभीर बताई जा रही है।
स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने साइप्रस के खिलाफ 3-1 दर्ज करने वाली टीम में कुछ बदलाव किये, जिसमें रोड्री, अल्वारो मोराटा, दानी कार्वाजल और उनाई साइमन जैसे खिलाड़ी शामिल हुए।
स्पेन ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। रॉबिन ले नॉर्मैंड ने मैच के चौथे मिनट में फेरान टोरेस के फ्री-किक को हेडर से गोल करके टीम का खाता खोला।

6 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में खविचा वाराटसखेलिया ने गोल कर जॉर्जिया को 1-1 की बराबरी दिलाई। दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हुई।
मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद मैच के 55वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल कर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिलाई और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।