Trending

मेसी की वर्ल्ड कप फाइनल जर्सी की जाएगी नीलामी

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 विजेता टीम के कप्तान लियोनल मेसी की टूर्नामेंट में पहनी गई 6 जर्सियां नीलाम होगी। मेसी की फाइनल में पहनी जर्सी के 83 करोड़ में मिलने की उम्मीद है। इससे पहले मैराडोना की जर्सी 2022 में नीलामी में 74.14 करोड़ में बिकी थी।

यह किसी भी फुटबॉल खिलाड़ी की महंगी बिकनी वाली जर्सी थी। मेसी की जर्सी की नीलामी न्यूयॉर्क में सोथबी करेगा। डियागो मैराडोना की ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल करते हुए पहनी जर्सी और फुटबॉल की नीलामी भी सोथबी ने ही की थी।

2022 में कतर में हुए फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। दोनों टीम में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी पर थीं। एक्सट्रा टाइम के बाद स्कोर 3-3 से बराबर था। विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

सोथबी ने बोला कि वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल की कतर में पहनी गई सात जर्सियों में से छह को न्यूयार्क में बिक्री के लिए रखेगा। इनमें वह जर्सी भी है जो उन्होंने फ्रांस के खिलाफ फाइनल में ऐतिहासिक जीत के दौरान पहनी थी।

मेसी ने टूर्नामेंट में सभी 7 मैच खेले थे। उनके 3 लीग मैचों में पहनी गई एक जर्सी नीलामी में शामिल नहीं है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सदस्य कैमरन डेवलिन के साथ जर्सी की अदला-बदला की थी। मेसी वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में खेले गए सब मैचो में गोल करने वाले इकलौते फुटबॉलर हैं। उन्होंने फाइनल में भी फ्रांस के खिलाफ गोल किए थे।

सोथबी के अनुसार नीलमी से पहले न्यूयार्क में सोथबी के मुख्यालय में जर्सी की प्रदर्शनी 30 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच रखी गई है। प्रदर्शनी के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। हैंड ऑफ गॉड गोल में डिएगो माराडोना ने जिस जर्सी को पहना था, उसे नीलामी में 2022 में लगभग 75 करोड़ मिले थे।

दरअसल 22 जून को इंग्लैंड-अर्जेंटीना के बीच 1986 वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा था। मैराडोना ने उछलकर गेंद को गोल पोस्ट में डालने की कोशिश की।

वे गेंद को अपने सिर से मारना चाहते थे, बॉल उनके सिर की बजाय हाथ से लगी और गोलकीपर पीटर शिल्टन को छकाते हुए नेट में जा लगी। इस हैंड बॉल को रेफरी नासेर देख नहीं पाए और गोल करार दिया।

अर्जेंटीना को मैच में 1-0 की बढ़त मिल गई। अर्जेंटीना ने मैच 2-1 से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिस फुटबॉल से उन्हें गोल किया था, वह भी 20 करोड़ में नीलाम हुई थी।