टी-20 सीरीज के लिए चहल का नहीं हुआ चयन, स्पिनर ने दी ये प्रतिक्रिया
भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है, उनका टी20 टीम में चयन नहीं हुआ है।
चहल से पहले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को अवसर दिया गया है। घरेलू धरती पर खेली जाने वाली इस अहम टी20 सीरीज के लिए टीम में चहल का सेलेक्शन नहीं हुआ तो उन्होंने इस पर रिऐक्शन दिया है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 23 नवंबर से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में होगा।

सोमवार की रात को हुए टीम सेलेक्शन में स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। इस टीम में युजवेंद्र चहल का नाम नहीं है तो उन्होंने रिऐक्शन के तौर पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक इमोजी शेयर किया है।
स्माइलिंग फेस इमोजी से चहल ये दिखाना चाहते हैं कि कोई बात नहीं, भविष्य में वे टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत करेंगे।
एकाएक टीम में चयन नहीं होना ये भी दर्शाता है कि उनको शायद टी20 विश्व कप 2024 के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा।

इसी वर्ष अगस्त में वेस्टइंडीज के दौरे पर हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में युजवेंद्र चहल खेले थे, घरेलू सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया।
चहल का चयन नहीं होने पर कुछ फैन्स नाराज हैं। चहल के इस पोस्ट पर रिट्वीट करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि उनको राजस्थान रॉयल्स टीम छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि उस टीम से उनके अलावा संजू सैमसन और रियान पराग को भी मौका नहीं मिला है।
एक यूजर ने लिखा, “यार, यह असत्य है। भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना जाना – तब भी जब वह उपलब्ध हो, फिट हो, फॉर्म में हो और टीम को अब स्पिन विभाग में किसी बदलाव की आवश्यकता न हो।