Trending
त्रिनिदाद से हारी अमेरिका टीम, फिर भी कोपा अमेरिका के लिए क्वालीफाई
र्सिजनो डेस्ट को 30 सेकंड के अंदर दो पीले कार्ड मिलने के चलते 10 प्लेयर्स के साथ खेल रही अमेरिका टीम त्रिनिदाद से हार के बावजूद अगले साल होने वाली कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही।
त्रिनिदाद ने पोर्ट ऑफ़ स्पेन में हुए मैच में 2-1 से जीत दर्ज की। उसने अपने दोनों गोल डेस्ट को 39वें मिनट में बाहर किए जाने के बाद किये।

अमेरिका ने पिछले सप्ताह आस्टिन में हुए पहले चरण के मैच में 3-0 से जीत दर्ज की थी। उसने इस तरह से त्रिनिदाद को 4-2 के कुल अंतर से हराकर कोपा अमेरिका में अपनी जगह सुरक्षित की, जिसमें कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी। अमेरिका ने इस तरह से इस साल का अंत 11 जीत, चार हार और पांच ड्रा के साथ किया।