फीफा वर्ल्ड कप-2026 क्वालीफायर में भारत की हार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालीफायर में भारतीय फुटबॉल टीम की हार हुई है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत को 61वें नंबर की टीम कतर ने 3-0 से मात दी। यह भारत की क्वालीफायर में भारत की पहली हार है। टीम ने पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराया था।
इस हार के बाद भारत दूसरे दौर के क्वालिफायर के ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है, कतर 2 में से 2 जीत के साथ टॉप पर है। भारत का अगला मैच 21 अप्रैल 2024 में अफगानिस्तान के साथ होगा।

मैच के दूसरे हाफ में भारत बेरंग नजर आई। इस हाफ में कतर ने भारतीय टीम के खिलाफ 2 गोल दागे। दूसरे हाफ के आगाज में मैच के 47वें मिनट में कतर के अल्मोएज अली ने गोल करके बढ़त 2-0 कर दी। यूसुफ अब्दुरिसाग ने 87वें मिनट में हेडर के जरिए तीसरा गोल दागा।
कतर ने अटैकिंग आगाज किया। टीम ने पहले चार मिनट में बैक-टु-बैक तीन हमले किए। इसका मेहमान टीम को फायदा चौथे मिनट में मिला है। मुस्तफा तारेक माशल ने टी अल अब्दुल्ला के पास पर गोल दागा। 16वें मिनट में भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन को पीला कॉर्ड दिया गया।
इससे पहले, भारत कतर को दो दफा गोलरहित ड्रॉ पर रोक चुकी है। भारत ने 2022 वर्ल्ड कप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में 10 सितंबर, 2019 को कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर फुटबॉल जगत को चौका दिया था। टीम ने 4 वर्ष पहले एशियाई विजेता कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था।
फीफा रैंकिंग में दोनों टीमों के बीच डबल का अंतर है। भारत की वर्तमान रैंकिंग 102 है, कतर 61वें नंबर की टीम है। साथ में कतर की टीम एशियन चैंपियन भी है।