पंकज आडवाणी ने 26वीं बार जीती वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप
26वीं बार वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप स्टार भारतीय पंकज आडवाणी ने जीत ली है। कुआलालंपुर में पंकज ने लॉन्ग फॉर्मेट का खिताब जीता। पंकज ने फाइनल में अपने ही देश के सौरव कोठारी को 1000-416 से हराया। उन्होंने 18वीं बार बिलियर्ड्स खिताब जीता है।
पंकज ने 20 साल पहले आज ही के दिन 21 नवंबर 2003 को पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था। तब वे स्नूकर में वर्ल्ड विजेता बने थे। पंकज ने 2005 में बिलियर्ड्स का पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था।

पंकज ने यह खिताब पॉइंट फॉर्मेट में जीता है। इसे लॉन्ग फॉर्मेट बोला जाता है। इस कैटेगरी में खिलाड़ी को मैच जीतने के लिए एक हजार पॉइंट्स बनाने होते हैं, टाइम फॉर्मेट को इन पॉइंट्स को अलग-अलग फ्रेम में बांट लिया गया है।
150 पाइंट का एक फ्रेंम होता है। इस फॉर्मेट में फ्रेम जीतने के खिलाड़ी को 150 अंक बनाने होते हैं। इस कैटेगरी के मैच में बेस्ट ऑफ 3, बेस्ट ऑफ 5 और बेस्ट ऑफ 7 के आधार पर खेले जाते हैं।

फाइनल में भारत के दो खिलाड़ी पहुंचे थे। पंकज का मैच सौरव कोठारी से था। उन्हें पंकज ने एकतरफा हराया। उनकी जीत का अंतर 1000-416 रहा।

सेमीफाइनल में भी चारों भारतीय खिलाड़ी आमने सामने थे। आडवाणी ने सेमीफाइनल में हमवतन रूपेश शाह को 900-273 से हराया था, कोठारी ने सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला को 900-756 से हराया था।