Trending

फीफा अंडर-17 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 5-0 से मात देकर इंडोनेशिया में चल रहे अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जहां शुक्रवार को उसका मैच ब्राजील से होगा।

पश्चिम जावा प्रांत के जलाक हारुपत स्टेडियम में हुए इस मैच में अर्जेंटीना की ओर से अगस्टिन फैबियन रूबर्टो ने दो, सैंटियागो लोपेज़ और क्लाउडियो एचेवेरी ने 1-1 गोल किया, अर्जेंटीना को एक गोल का फायदा वेनेजुएला के लुइस फ्रांसिस्को बाल्बो विएरा के आत्मघाती गोल से मिला।

साभार : गूगल

डिएगो प्लेसेंटे टीम पूरे खेल में हावी रही। वेनेजुएला को मैच के 15वें मिनट में उस समय करारा झटका लगा, लुइस फ्रांसिस्को बाल्बो विएरा के आत्मघाती गोल से अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त मिल गई। 22वें मिनट में सैंटियागो लोपेज़ ने गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे किया।

कप्तान और नंबर 10 क्लाउडियो एचेवेरी ने मैच के 32वें मिनट में बाईं ओर से शानदार गोल कर अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी। मध्यांतर तक अर्जेंटीना 3-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखा और खतरनाक मौके बनाए। मैच के 70वें मिनट में फ्रेंको मस्तंतुओनो की गलती की वजह से जो कुछ ही मिनट पहले बेंच से आए थे, अर्जेंटीना को पेनल्टी किक दी गई।

अगस्टिन फैबियन रूबर्टो ने इसे गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-0 से आगे किया। इस गोल के 8 मिनट बाद ही रूबर्टो ने एक और गोल कर अर्जेंटीना को 5-0 से आगे किया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और अर्जेंटीना क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई।

16वें राउंड के हुए एक अन्य मैच में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में ईरान को 4-1 से हराया। पूर्वी जावा के गेलोरा बुंग टोमो स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं थीं, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।