चाइना मास्टर्स : किदांबी श्रीकांत व लक्ष्य सेन की हार
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत यहां सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में हार के साथ बाहर हो गये।
सेन को चीन के सातवें वरीय शि युकी से 19-21 18-21 से हार मिली, श्रीकांत (24वें नंबर के खिलाड़ी) को थाईलैंड के विश्व विजेता कुनलावुत विदितसवर्ण से 15-21 21-14 13-21 से हराया।

श्रीकांत विश्व टूर पर तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए। वह इस सत्र में चार बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। सेन और श्रीकांत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में रहने की कोशिश में जुटे हैं।
युवा भारतीय प्रिंयाशु राजावत भी हार गये। उन्हें जापान के केंटा निशिमोटो से 46 मिनट में 17-21 14-21 से हार मिली। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरूवार को दूसरे दौर के मैच खेलेंगे।