Trending

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद रोहित की बेटी का वीडियो आया सामने  

वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार के बाद भारत का तीसरा वनडे विश्व कप खिताब जीतने का ख्वाब चकनाचूर हो गया।

रोहित की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल से पहले विश्व कप में खेले सभी 10 मैच जीते थे, अंतिम मैच में जीतने से चूक गई। इस हार के बाद जहां क्रिकेट फैंन्स दुखी हैं, भारत के खिलाड़ी अब तक इससे उभर नहीं पाए हैं। प्लेयर्स के हाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

भारत की हार का सबसे अधिक असर टीम के कप्तान रोहित पर पड़ा, वह तो मैदान में ही उदास हो गए थे। इसी बीच रोहित की बेटी का एक वर्ष पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में रोहित की बेटी समायरा को यह बोलते हुए सुना जा रहा है, “वो एक कमरे में हैं, वो लगभग सकारात्मक हैं और एक महीने के भीतर वो फिर से हंसेंगे। समायरा के इस वीडियो के जरिए लोग हिम्मत दे रहे हैं कि रोहित एक बार फिर पूरे जोश के साथ कमबैक करेंगे।

बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने की संभावनाएं नहीं हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने भविष्य पर बात की थी.

नवंबर 2022 में भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से रोहित ने सबसे छोटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है। हार्दिक पंड्या ने तब से ज्यादातर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी की है